1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पैडमैन' के ट्वीट में टैग नहीं करने पर अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना से मांगी माफी, कहा- मेरे पेट पर लात मत मारो...

'पैडमैन' के ट्वीट में टैग नहीं करने पर अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना से मांगी माफी, कहा- मेरे पेट पर लात मत मारो...

 Published : May 28, 2020 09:48 pm IST,  Updated : May 28, 2020 09:51 pm IST

'पैडमैन' फिल्म को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

akshay kumar - India TV Hindi
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से मांगी माफी Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं। इसमें सोनम कपूर और राधिका आप्टे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। सच्ची घटना से प्रेरित इस मूवी के जरिए पीरियड्स से जुड़े टैबू को तोड़ने की कोशिश की गई थी। अक्षय ने #MenstrualHygieneDay पर सोनम और राधिका के साथ फोटो शेयर करते हुए इस विषय पर फिल्म बनाने को लेकर खुशी जताई, लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ऐसा कमेंट किया कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी। बता दें कि ट्विंकल बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। 

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, '#PadMan को 2 साल हो गए हैं और मुझे खुशी है कि हमने इस वर्जित विषय के बारे में बात की और इसे आगे बढ़ाया। #MenstrualHygieneDay पर मैं आशा करता हूं कि हम मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त टैबू को तोड़ने के करीब कदम बढ़ा चुके हैं।' एक्टर ने सोनम कपूर और राधिका आप्टे संग फोटो शेयर करते हुए उन्हें पोस्ट में टैग किया।

इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'आप निश्चित तौर पर मेरे अगले प्रोड्क्शन का हिस्सा नहीं होंगे।' दरअसल, ट्विंकल ने पोस्ट में उन्हें टैग नहीं करने पर नाराजगी जताई।

इसके बाद अक्षय ने मजेदार रिप्लाई किया, 'प्लीज मेरे पेट पर लात मत मारो। टीम को टैग करना भूल गया.. इसके लिए मैं प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना, डायरेक्टर आर बाल्की और जिनके बगैर फिल्म नहीं बनती यानि अरुणाचलम मुरुगनंतम से माफी मांगता हूं।'

'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनंतम की जिंदगी से प्रेरित थी। जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन को डिजाइन करने के लिए उपहास का पात्र बनना भी मंजूर किया। इस फिल्म ने 2019 में अन्य सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन