1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने अपनी नानी बेट्टी कपाड़िया के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, सेलेब्स ने किए कमेंट्स

ट्विंकल खन्ना ने अपनी नानी बेट्टी कपाड़िया के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, सेलेब्स ने किए कमेंट्स

 Published : Dec 05, 2019 07:13 am IST,  Updated : Dec 05, 2019 10:58 am IST

ट्विंकल ने अपनी नानी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। हाल ही में ट्विंकल की नानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

twinkle khanna- India TV Hindi
twinkle khanna

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया का हाल में ही 80 साल की उम्र में निधन हुआ है। वहीं ट्विंकल ने उनके साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें ट्विंकल काफी यंग नजर आ रही हैं। 

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी नानी के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने कैप्शन में सिर्फ 'हार्ट' बनाया हुआ था। इस तस्वीर की बात करें तो बेट्टी कपाड़िया और ट्विंकल दोनों ही बुनाई करती हुई नजर आ रही हैं।

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने शेयर की मां ऋचा शर्मा की 40 साल पुरानी तस्वीर

इस तस्वीर में फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी कमेंट किए।  मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया कि टीना क्या तुम बुनाई कर रही हो?। वहीं सिकंदर खेर ने हार्ट शेप बनाया। इसके साथ ही शेफाली ने लिखा कि तुम बहुत ही क्यूट लग रही हो। 

'पा' के 10 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि वे बेहद खूबसूरत। इसके अलावा कई सेलेब्स ने कमेंट किया। 

बेट्टी कपाड़िया कुछ समय से बीमर चल रही थी। हाल में ही उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। जिसके बाद उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन