1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की भांजी अलिज़ेह ने सबसे पहले देखी 'भारत', डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताई वजह

सलमान खान की भांजी अलिज़ेह ने सबसे पहले देखी 'भारत', डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताई वजह

 Published : May 03, 2019 07:43 pm IST,  Updated : May 03, 2019 07:47 pm IST

सलमान खान की फिल्म भारत के रिलीज होने में अभी काफी समय है मगर एक खास शख्स ने यह फिल्म रिलीज होने के इतने दिन पहले ही देख ली है।

Salman khan and alizeh agnihotri- India TV Hindi
Salman khan and alizeh agnihotri

इस साल ईद के मौके पर सलमान खान(Salman khan) की फिल्म भारत(Bharat) रिलीज होने जा रही है। सलमान खान की फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। 'भारत' को अली अब्बास जफर(Ali abbas Zafar) ने डायरेक्ट किया है। 'भारत' का ट्रेलर और गाने भी रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के रिलीज होने में अभी काफी समय है मगर एक खास व्यक्ति ने यह फिल्म रिलीज होने के इतने दिन पहले ही देख ली है।

फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने उस खास शख्स का नाम बताया है जिसने भारत के रिलीज होने से पहले ही देख ली है।अली अब्बास जफर ने बताया सलमान खान की भांजी अलिज़ेह अग्निहोत्री ने भारत देखी है और वह पहली शख्स हैं जिन्होंने भारत देखी है।

जब अली अब्बास जफर से अलिज़ेह को फिल्म दिखाने के पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया- मेरी पहली वृत्ति यह है कि मैं जो भी फिल्में बनाता हूं, उसे सबसे पहले उस उम्र के टीनएजर या बच्चों को दिखाना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है अगर फिल्म उनसे रेलिवेंट है तो हर उम्र के व्यक्ति खुद को उससे जोड़ पाएंगे। मैंने अलिजे़ह को फिल्म दिखाई और वो पहली शख्स है जिन्होंने भारत देखी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अलिज़ेह अग्निहोत्री जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

भारत की बात करें तो इसमें सलमान खान 5 लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका नाम भारत है। भारत में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सलमान खान के पांचों लुक के पोस्टर शेयर किए जा चुके हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

'भारत' में सुनील ग्रोवर का काम देखकर हैरान रह जाते थे सलमान खान, कहा- 'ले गया सीन'

ऋषि कपूर ने पहली बार कबूली कैंसर से ग्रसित होने की बात, कहा- 2 महीने बाद आएंगे भारत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन