1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर बोले, सलमान को अलग तरह से पेश करना चुनौती है

'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर बोले, सलमान को अलग तरह से पेश करना चुनौती है

 Published : Mar 19, 2018 10:59 am IST,  Updated : Mar 19, 2018 10:59 am IST

सलमान खान इन दिनों फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'भारत' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में जफर ने कहा है कि हर फिल्म में सलमान को अलग तरह से पेश करना चुनौती है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म  'भारत' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इन दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में भी काम कर चुकी है। हाल ही में जफर ने कहा है कि हर फिल्म में सलमान को अलग तरह से पेश करना चुनौती है। जफर ने फिल्म 'सुल्तान' में सलमान को अधेड़ उम्र के पहलवान और 'टाइगर जिंदा है' में रॉ एंजेट की भूमिका में दिखाया था।

अब यह पूछे जाने पर कि उन्होंने सलमान की ऑन-स्क्रीन छवि कैसे बदली? इस पर निर्देशक ने कहा, "उन्हें अलग रूप में पेश करना एक चुनौती है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह सब पटकथा और जिस तरह से हम कहानी लिखते हैं, उसके साथ ही शुरू हो जाता है। हम हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि वह पर्दे पर जिस रूप में नजर आ चुके हैं उसे फिर ना दोहराएं। 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' से बिल्कुल अलग कहानी थी।"

जफर आगामी फिल्म 'भारत' के जरिए सलमान के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं और वह जानते हैं कि इसे लेकर सबकी उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। गौरतलब है कि इसके अलावा सलमान को ‘किक 2’ और ‘रेस 3’ में भी देखा जाने वाला हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन