1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट और अजय देवगन साउथ इंडस्ट्री में मचाने वाले हैं धमाल, डेब्यू फिल्म RRR का पूरा नाम आया सामने

आलिया भट्ट और अजय देवगन साउथ इंडस्ट्री में मचाने वाले हैं धमाल, डेब्यू फिल्म RRR का पूरा नाम आया सामने

 Published : Mar 06, 2020 07:18 am IST,  Updated : Mar 06, 2020 10:15 am IST

अजय देवगन और आलिया भट्ट बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में अपना रंग जमाते नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म RRR का पूरा नाम सामने आ गया है।

alia bhatt and ajay devgn- India TV Hindi
आलिया भट्ट और अजय देवगन

आलिया भट्ट और अजय देवगन बॉलीवुड में इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। दोनों की ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। बॉलीवुड के बाद अब आलिया और अजय साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। दोनों एस एस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। यह फिल्म पहले से ही सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। अब फिल्म RRR का पूरा नाम सामने आया है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म आरआरआर का पूरा नाम रघुपति राघव राजाराम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाम कुछ समय पहले तय कर लिया गया था मगर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

एस एस राजामौली की फिल्म RRR ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 70 करोड़, जानिए कैसे

आपको बता दें आरआरआर में जूनियर एन टी आर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।  फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल खत्म भी हो गया है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जिसमें स्वतंत्रता सैनिक अलुरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी दिखाई गई है।

अजय देवगन स्टारर फिल्म RRR की रिलीज डेट फिर खिसकी, अब इस दिन होगी रिलीज

आरआरआर में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड के कुछ सितारे भी नजर आने वाले हैं। इस बड़े बजट की फिल्म में 350-400 करोड़ तक का खर्चा किया जाएगा। पहले यह फिल्म 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी मगर रणबीर सिंह की फिल्म शमशेरा से क्लैश होने की वजह से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब आरआरआर  8 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन