1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलंक' की शूटिंग से समय निकालकर टीम के साथ इस अंदाज में पार्टी कर रहे हैं वरुण-आलिया

'कलंक' की शूटिंग से समय निकालकर टीम के साथ इस अंदाज में पार्टी कर रहे हैं वरुण-आलिया

 Published : Nov 24, 2018 11:23 am IST,  Updated : Nov 24, 2018 11:25 am IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी बीजी हैं एक तरफ वरुण के साथ फिल्म कलंक की शूटिंग और दूसरी तरफ रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कलंक फिल्म सेट- India TV Hindi
कलंक फिल्म सेट

नई दिल्ली: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी बीजी हैं एक तरफ वरुण के साथ फिल्म कलंक की शूटिंग और दूसरी तरफ रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म कलंक की शूटिंग के दौरान आलिया घायल भी हो गईं हैं लेकिन टीम स्पीरीट देखकर उन्होंने छुट्टी नहीं ली बल्कि टीम ने फिल्म के सेट पर ही पिज्जा पार्टी की। पिज्जा पार्टी की कुछ तस्वीरें वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म के  सेट पर वरुण बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्होंने पीठ और कंधे में आई चोट की फोटो इंस्टा पर शेयर की थी। फैंस के साथ ये दर्दनाक तस्वीर साझा करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा- #KALANK- battlescars। शुरू तूने किया ख़त्म में करूँगा। #therealdeal।

 फोटो में वरुण के कंधे पर चोट लगी नजर आ रही है। वहीं उनकी पीठ पर युद्ध के निशान हैं। एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वरुण को ये चोट आई है। जिसके बाद शूटिंग को थोड़े समय के लिए रोकना पड़ा। बता दें कि वरुण-आलिया स्टारर यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा।

बता दें कि फिल्म कलंक में वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाले हैं। संजय और माधुरी लंबे वक्त बाद साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार निभाएंगी। इसे अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। कलंक को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 ऐसा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन