1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये है मोहब्बतें' के फैंस के लिए खुशखबरी, एली गोनी नहीं छोड़ रहे हैं शो

'ये है मोहब्बतें' के फैंस के लिए खुशखबरी, एली गोनी नहीं छोड़ रहे हैं शो

 Published : Apr 13, 2017 12:31 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 12:32 pm IST

'ये है मोहब्बतें' में भल्ला के भाई एली गोनी को लेकर अफवाहें थीं कि वह बहुत जल्द इस सीरियल में अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन अब यह बात साबित हो गई कि खबर सिर्फ अफवाह ही थी।

aly goni- India TV Hindi
aly goni

मुंबई: सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। सीरियल में रमण भल्ला के भाई एली गोनी को लेकर अफवाहें थीं कि वह बहुत जल्द इस सीरियल में अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन अब यह बात साबित हो गई कि खबर सिर्फ अफवाह ही थी। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एली ने कहा है कि मैं शो नहीं छोड़ रहा हूं, मैं बहुत सी चीजें देख रहा हूं, लेकिन मैंने शो छोड़ा नहीं है और शो के निर्माता भी नहीं चाहते कि मैं यह शो छोड़ूं। एली सीरियल ये है मोहब्बतें से लंबे समय से जुड़े हैं। 

एली की इस बात से उनके फैंस को राहत जरूर मिली होगी। लेकिन दर्शक भी एली को नए किरदार और नए सीरियल में देखना चाहते हैं।

वैसे आपको बता दें एली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एली अपने हर पोस्ट को हैशटैग हाई ऑन लाइफ और एलीबाबा के साथ पोस्ट करते हैं।

सीरियल में आलिया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी और एली गोनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

एली गोनी के जन्मदिन पर कृष्णा ने यह हॉट बाथरूम फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन