1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: 7 साल की हुई आराध्या बच्चन, पापा और दादा ने इस तरह से दी बधाई

Happy Birthday: 7 साल की हुई आराध्या बच्चन, पापा और दादा ने इस तरह से दी बधाई

 Published : Nov 16, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 01:23 pm IST

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का आज जन्मदिन हैं। आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। इस अवसर आप पापा अभिषेक और दादा अमिताभ बच्चन ने आराध्या को कुछ अलग तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।

Abhishek bachchan aishwarya rai bachchan- India TV Hindi
Abhishek bachchan aishwarya rai bachchan Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN

मुंबई: आज बच्चन फैमिली के लिए खास दिन हैं। आज उनके घर की लाडली 7 साल की हो गई है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का आज जन्मदिन हैं। आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। इस अवसर आप पापा अभिषेक और दादा अमिताभ बच्चन ने आराध्या को कुछ अलग तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें शेयर करके और एक पोस्ट लिखकर आराध्या लको जन्मदिन की बधाई दी।

Aradhya bachchan
Image Source : BLOG/AMITABH BACHCHANAradhya bachchan

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि-'प्यारी आराध्या जन्मदिन पर तुम्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। हम कामना करते हैं कि तुम्हारी सारी इच्छा पूरी हों। खूब लंबी उम्र हो और गर्व के साथ जियो।'

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर आराध्या के बर्थ डे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया।  उन्होंने एक स्केच इमेज शेयर की जिसमें आराध्या, ऐश्वर्या और अभिषेक तीनो साथ नजर आ रहे हैं।  अभिषेक ने पोस्ट में लिखा कि 'जन्मदिन मुबारक हो लिटिट प्रिंसेस, तुम परिवार की खुशी हो और अभिमान हो। तुम्हे ढेर सारा प्यार।'

आपको बता दें कि आराध्या के छठे जन्मदिन को बहुत ही खास तरीके से मनाया गया था। पिछले साल अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर पार्टी दी थी। जिसमें सभी स्टारकिड आराध्या को विश करने के लिए आए थे। अब देखना ये है कि वह इस साल क्या खास करते हैं।

अभी कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने दीवाली के अवसर पर परिवार के साथ कुछ फोटो शेयर की थी।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- शुभम करोति कल्याणम, 

अरोग्यम धन संपदा, 
शत्रु-बुद्धि विनाशायः, 
दीपःज्योति नमोस्तुते ! 

इसके साथ ही दीवाली पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने दीवाली पर बेटी आराध्या के साथ इंटाग्राम पर फोटो शेयर की थी।

Also Read: 

शादी के लिए 7 दिनों में रणवीर सिंह हुए पतले, 'सिम्बा' के लिए बढ़ाया था वजन

करोड़ों में है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की स्टनिंग इंगेजमेंट रिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन