1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने फैन्स पूछा- गलती से जीभ कटने पर होता है दर्द तो जानबूझकर काटने से क्यों नहीं होता?

अमिताभ बच्चन ने फैन्स पूछा- गलती से जीभ कटने पर होता है दर्द तो जानबूझकर काटने से क्यों नहीं होता?

 Published : May 26, 2020 03:50 pm IST,  Updated : May 26, 2020 03:50 pm IST

अमिताभ बच्चन जल्द ही आयुष्मान खुराना संग फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अमिताभ बच्चन, amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का नया पोस्ट उनके भ्रम के बारे में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में वह अपने फॉलोवर्स से एक अजीब सवाल पूछ बैठे। अभिनेता ने शेयर वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, "मुझे नहीं पता कि जब हम अपनी जीभ को गलती से काटते हैं तो इतना दर्द क्यों होता है। लेकिन वही जब हम जानबूझकर कर काटते हैं तो दर्द नहीं होता। और मैं अभी तक नहीं समझ पाया हूं कि आप अपनी जीभ अब क्यों काट रहे हैं।"

कोरोना वायरस: अमिताभ बच्चन सहित इन सेलेब्स ने की फैंस से मास्क पहनने की अपील

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने चेहरे को ढका हुआ है। इस तस्वीर को फोटोग्राफर अवि गोवारिकर ने क्लिक किया है। इसके अलावा बिग बी ने एक और फोटो पोस्ट की है, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, साउथ स्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने अलग-अलग अंदाज में अपना चेहरा ढका हुआ है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता को शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जाएगा, जो 12 जून को अमेजॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

देखिए अन्य बॉलीवुड सितारे इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट किया है...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन