मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उन हस्तियों में से एक माने जाते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी इसके जरिए अक्सर अपने फैंस के बातचीत करते हैं। वह खुद से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के शेयर करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में महानायक ने फेसबुक के प्रति अपनी नाराजगी जताई है। दरअसल अमिताभ इस बात से नाराज हैं कि अपने फेसबुक अकाउंट पर वह सारे फीचर का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह फेसबुक पर अपनी राय पोस्ट करना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे क्योंकि उनका पेज पूरी तरह से नहीं खुल रहा है।
अमिताभ ने रविवार को ट्वीट किया, "अरे यार एफबी तू क्यों नहीं खुलता है मेरे लिए, फुल में डालना है यार, उसमें कुछ बातें मेरी।" पिछले हफ्ते भी फिल्म 'पा' के अभिनेता ने ट्विटर के जरिए शिकायत की थी, "हैलो फेसबुक। जाग जाओ, मेरा पेज पूरी तरह से नहीं खुल रहा है, ऐसा कई दिनों से है। शिकायत करने के लिए इस माध्यम का इस्तेमाल करना पड़ा।" 43 साल की मलाइका के बिकिनी अंदाज ने उड़ाए सबके होश
अभिनेता रोजमर्रा की अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को शेयर करते रहते हैं। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही लोकप्रिय टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी नजर आने वाले हैं।