1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ ने लियोनार्डो डिकैप्रियो को किया याद

अमिताभ ने लियोनार्डो डिकैप्रियो को किया याद

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2017 02:39 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 02:39 pm IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ शूटिंग के दिनों को याद किया और उन्हें सबसे विनम्र और जमीन से जुड़ा व्यक्ति करार दिया।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ शूटिंग के दिनों को याद किया और उन्हें सबसे विनम्र और जमीन से जुड़ा व्यक्ति करार दिया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर वर्ष 2013 की फिल्म 'द ग्रेट गेट्वाय' के प्रीमियर से डिकैप्रियो के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "कान्स में 'द ग्रेट गेट्वाय' का प्रीमियर और लियोनाडरे डिकैप्रियो रेड कार्पेट और फिर मंच पर हैं। मैंने हिंदी में परिचय भाषण दिया। भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष। वह सबसे विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।"

74 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि डिकैप्रियो फिल्म निर्माण के लिए विचारशील और देखभाल करने वालों में से हैं।

'पीकू' अभिनेता ने रूस में आयोजित फिल्म समारोह का एक किस्सा भी साझा किया, जिसमें उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपना पहला ऑटोग्राफ दिया था।

उन्होंने लिखा, "ताशकंद में एक दोपहर, रूस के फिल्मोत्सव में राज कपूर जी, शशि जी यानी उनके पूरे परिवार के साथ था। मेरी बेटी श्वेता और बेटा अभिषेक दोनों साथ थे। अभिषेक ने वहां अपना पहला ऑटोग्राफ दिया था।"

अमिताभ फिलहाल 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की रिलीज के लिए तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन