1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने किसके लिए लिखा है बारिश में भीगता हुआ ये रोमांटिक पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने किसके लिए लिखा है बारिश में भीगता हुआ ये रोमांटिक पोस्ट

 Published : Jul 16, 2017 12:09 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 12:09 pm IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव हैं ये तो हम सभी जानते हैं। आए दिन वो किसी न किसी ट्वीट या फेसबुक पोस्ट या फिर अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में रहते हैं।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव हैं ये तो हम सभी जानते हैं। आए दिन वो किसी न किसी ट्वीट या फेसबुक पोस्ट या फिर अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक इतनी रोमांटिक शायरी पोस्ट की है कि लोग हैरान हैं आखिर अमिताभ इतना भीगा हुआ पोस्ट किसके लिए लिख रहे हैं।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है-

सुना है बहुत बारिश है तुम्हारे शहर में,ज़्यादा भीगना मत,

अगर धुल गयी सारी ग़लतफ़हमियाँ,तो बहुत याद आएँगे हम...!

ये पहला मौका नहीं है जब अमिताभ इस तरह के पोस्ट करके चर्चा में आए हैं, इससे पहले भी अमिताभ कई बार इस तरह की शायरी पोस्ट कर चुके हैं। बारिश से पहले अमिताभ गर्मी पर भी एक ट्वीट कर चुके हैं

गर्मी से बेहाल अमिताभ ने लिखा था,

‘’इस गर्मी का आलम बस...इतना समझ ले गालिब,

कपड़े धुलते ही सूख जाते हैं...और पहनते ही गीले हो जाते हैं।‘’

इतना ही नहीं हाल ही में अमिताभ दो बार फेसबुक और मार्क जुकरबर्ग के लिए ट्वीट भी किया था। दरअसल अमिताभ का फेसबुक अकाउंट खुल नहीं रहा था इस वजह से अमिताभ ने ये पोस्ट लिखे थे।

इसे भी पढ़ें: जया ने ऐसा क्या किया कि अमिताभ से हमेशा के लिए दूर चली गईं रेखा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन