1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एमी विर्क और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म 'पुवाड़ा' थियेटर्स में हुई रिलीज

एमी विर्क और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म 'पुवाड़ा' थियेटर्स में हुई रिलीज

 Published : Aug 13, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 02:44 pm IST

भारत में पंजाब के बाहर और विदेशी बाजारों में भी एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म पुवाड़ा बड़े पैमाने में रिलीज होने वाली फिल्म है

एमी विर्क और सोनम बाजवा - India TV Hindi
एमी विर्क और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म 'पुवाड़ा' थियेटर्स में हुई रिलीज Image Source : INSTAGRAM

आखिरकार डेढ़ साल के इंतजार के बाद, दुनिया भर के पंजाबी दर्शकों को अब बड़े पर्दे पर अपना मनोरंजन मिल सकता है क्योंकि एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म पुवाड़ा दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।  फिल्म का युवाओं और पारिवारिक दर्शकों में क्रेज है, फिल्म के ट्रेलर ने 1 करोड़ व्यूज को छुआ और गानों ने 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। 

विद्या बालन, शेफाली शाह की फिल्म 'जलसा' की पहली झलक आई सामने, शूटिंग हुई शुरू

भारत में पंजाब के बाहर और विदेशी बाजारों में भी एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म पुवाड़ा बड़े पैमाने में  रिलीज होने वाली फिल्म है। इस फिल्म में देसी और शहरी सामग्री की सही खुराक है, जो हर जगह बसे सभी प्रकार के पंजाबी लोगों को आकर्षित करती है।  पुवाड़ा कॉमेडी रोमांस फैमिली एंटरटेनर है जहां सोनम बाजवा का किरदार हर कदम पर एमी के किरदार को चुनौती देता है, सोनम कहती हैं, "मुझे मजबूत महिला किरदार निभाने में मजा आता है, और इस फिल्म में रौनक का किरदार शहरों से लेकर गांवों तक की आज की सभी लड़कियों का प्रतिनिधित्व करता है, वे जो सही है या सही मानते हैं उसपे स्टैंड लेते है फिर चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े।"

 15 अगस्त से पहले रिलीज हुआ 'हम हिंदुस्तानी', अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, सोनू निगम समेत कई सितारे शामिल

 इसके व्यापक आकर्षक ट्रेलर और गानों के साथ, और दुनिया भर में दर्शकों की बढ़ती मांग के साथ निर्माता काफ़ी उत्साहित है, निर्माता अतुल भल्ला कहते हैं कि, "लोग लंबे समय से घरों में बैठे हैं और हर कोई उनके चेहरे पे राहत, मुस्कुराहट प्रदान करने के लिए अच्छे मनोरंजन की तलाश में है और  हम आपसे वादा करते हैं कि पुवाड़ा आपको यही देगा।”

 यह वही टीम है जो दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा अभिनीत पिछली ब्लॉकबस्टर कॉमेडी छड़ा लेकर आई थी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन