1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंगूरी भाबी ने ऐसे मनाया अपना बर्थडे, जानकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

अंगूरी भाबी ने ऐसे मनाया अपना बर्थडे, जानकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

 Published : Apr 12, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 12:05 pm IST

शुभांगी अत्रे 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाबी का किरदार निभाती हैं।

शुभांगी अत्रे- India TV Hindi
शुभांगी अत्रे Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री शुभांगी आत्रे ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ मनाया। शुभांगी ने एक बयान में कहा, "मेरे जन्मदिन का जश्न खास होता है। मेरे पिता और पति मेरे लिए सरप्राइज के साथ हमेशा तैयार रहते हैं। मैं जाहिर नहीं कर सकती कि खुशी से भरे उन बच्चों से मिलने के बाद मुझे कितनी खुशी महसूस हुई।"

उन्होंने कहा, "एक दिन हमने वहां एक बच्चे का जन्मदिन मनाया था। उसी पल मैंने तय कर लिया था कि मैं अपना अगला जन्मदिन उन बच्चों के साथ मनाऊंगी। मेरे पिता और पति को धन्यवाद, जिन्होंने उनके साथ मेरा जन्मदिन मनाने की व्यवस्था की।"

शुभांगी हास्य टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी के किरदार में नजर आती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन