1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

अनिल कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : Dec 27, 2018 11:41 am IST,  Updated : Dec 27, 2018 11:41 am IST

अनिल कपूर, राजकुमार राव, सोनम कपूर और जूही चावला की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' ट्रेलर रिलीज हो गाया है।

Trailer launch of Ek ladki ko Dekha to Aisa laga- India TV Hindi
Trailer launch of Ek ladki ko Dekha to Aisa laga Image Source : YOUTUBE

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Trailer: अनिल कपूर(Anil Kapoor) और सोनम कपूर(Sonam Kapoor) पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सोनम और अनिल कपूर के साथ जूही चावला(Juhi Chawla) और राजकुमार राव(Rajkumar Rao) भी नजर आने वाले हैं। यह लव स्टोरी लोगों को पसंद आ सकती है। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस और शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 2019 में 1 फरवरी को रिलीज होगी।

ट्रेलर की बात करें तो इस 2 मिनट 34 सेकेंड से फिल्म की कहानी काफी अच्छी लग रही है। ट्रेलर में सोनम कपूर के एक राज के बारे में बात हुई है फिल्म के रिलीज होने पर ही खुलेगा। फिल्म की कहानी स्वीटी यानि सोमन कपूर की शादी से शुरु होने वाली है। स्वीटी के लिए उनके पिता अनिल कपूर लड़के ढूंढते हैं। इस दौरान राजकुमार राव को सोनम कपूर से प्यार भी हो जाता है मगर उनकी शादी नहीं हो पाती है। जिसके पीछे एक राज छुपा है। इसके बाद शुरु होता है सोनम कपूर के राज को लेकर कहानी। जो इसे इमोशनल औ सस्पेंस दोनों बना रही है।

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म में सोनम कपूर के अपोजित राजकुमार राव नजर आएंगे। फिल्म में जूही चावला भी हैं। जो अनिल कपूर के अपोजित नजर आने वाली है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले इसका टीजर भी रिलीज किया गया था। इसके साथ ही फिल्म के कई पोस्टर भी अब तक शेयर किए जा चुके हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Happy Birthday: अपने बर्थ डे पर सुष्मिता सेन के साथ यूं थिरकते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो

दीपिका पादुकोण के बारे में बात करते हुए बोले रणवीर सिंह, कहा- उसे मुझ पर गर्व है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन