1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब ‘कोई फरियाद’ दोबारा बनाने को लेकर डर गए अंकित तिवारी

...जब ‘कोई फरियाद’ दोबारा बनाने को लेकर डर गए अंकित तिवारी

 Published : Oct 07, 2016 05:29 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 05:29 pm IST

‘तुम बिन’ का सीक्वल ‘तुम बिन 2’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में छाई में हुई है। फिल्म के गाने ‘कोई फरियाद’ ने आज भी लोगों के दिलों में अपने लिए वही जगह कायम रखी है। संगीतकार अंकित तिवारी का कहना है कि...

ankit- India TV Hindi
ankit

मुंबई: फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल ‘तुम बिन 2’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में छाई में हुई है। फिल्म के गाने ‘कोई फरियाद’ ने आज भी लोगों के दिलों में अपने लिए वही जगह कायम रखी है। फिल्म के सीक्वल में भी इस गाने को रखा गया है। लेकिन इस बार इसे एक नए अंदाज में पेश किया गया है। बॉलीवुड गायक और संगीतकार अंकित तिवारी का कहना है कि 'तुम बिन-2' फिल्म के लिए दिग्गज गजल गायक जगजीत सिंह की लोकप्रिय गजल 'कोई फरियाद' को एक नए कलेवर में पेश करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। अंकित ने कहा कि उनके लिए सबसे मुश्किल काम था इस गजल के असली जादू को कायम रखना।

फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस गजल को पुरानी गजल की कुछ लाइनों के साथ ही एक नया रूप देने के बारे में सोचा। इसमें गायिका रेखा भारद्वाज को भी गाते सुना जा रहा है। वहीं, जगजीत की गाई लाइनें भी इसमें शामिल हैं। अंकित ने कहा, "जब अनुभव ने मुझे इस गजल को फिर से बनाने के लिए कहा, तो मैं थोड़ा डर गया। यह इतनी अच्छी है कि इसे फिर से बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम था और साथ ही इसके असली जादू को कायम रखना।"

सिनेमाघरों में 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम बिन' के सीक्वल 'तुम बिन-2' का पटकथा लेखन और निर्देशन अनुभव ने किया है। 'तुम बिन' फिल्म के लिए 'तेरी फरियाद' गजल के बोल उर्दू कवि शकील आजमी ने लिखे हैं। नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी अभिनीत फिल्म 'तुम बिन-2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन