1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का एक और डिलीटेड वीडियो आया सामने

विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का एक और डिलीटेड वीडियो आया सामने

 Published : Aug 18, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 05:51 pm IST

विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का एक और डिलीटेड वीडियो आया सामने

vidya balan- India TV Hindi
 विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का एक और डिलीटेड वीडियो आया सामने Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: फिल्म 'शकुंतला देवी' ने अपनी बुद्धि, आकर्षण और अपनी मुखर प्रकृति के साथ दर्शकों के दिलों को जीत लिया है, जिसे सभी से बेहद प्यार मिल रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में फिल्म से अनदेखा सीन शेयर किया है, जिसमें वह हर सवाल का बेबाकी से परफेक्ट जवाब देते नजर आ रही हैं। इस वीडियो में, यह देखा जा सकता है कि शकुंतला देवी कैसे एक 'महिला' गणितज्ञ होने का सही जवाब देती है और इस तथ्य को भी साझा किया हैं कि लोग उनके जैसी मुखर महिला के साथ कैसे व्यवहार करते हैं और उनके जवाब से आप भी शतप्रतिशत सहमत महसूस करेंगे। उस समय, शकुंतला देवी ने मुस्कुराहट के साथ हर चुनौती का सामना किया और यह सुनिश्चित किया कि वह लोगों के भीतर बदलाव की चिंगारी को प्रज्वलित कर सके जो उन्होंने अपने जीवन में सफलतापूर्वक किया है।

'शकुंतला देवी' की बायोपिक केवल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक शकुंतला के बारे में नहीं है, बल्कि एक मां, दोस्त, एक गणितज्ञ और उनकी सभी कमजोरियों से रूबरू करवाता हुए एक सफरनामा है।

'शकुंतला देवी' 31 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन