1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim: The Final Truth Exclusive | एक्शन सीन में आयुष शर्मा से हो गई थी गलती, बाल-बाल बचे थे सलमान खान

Antim: The Final Truth Exclusive | एक्शन सीन में आयुष शर्मा से हो गई थी गलती, बाल-बाल बचे थे सलमान खान

 Published : Nov 20, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 11:42 pm IST

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर आयुष शर्मा ने कई राज खोले।

Antim: The Final Truth- India TV Hindi
Antim: The Final Truth Image Source : INSTAGRAM/AAYUSH SHARMA

Highlights

  • 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग के दौरान आयुष शर्मा ने फाइट सीन में गलती से सलमान खान के सिर पर मुक्का मार दिया था
  • इस सीन के बाद सलमान खान एक्शन सीन में बाल-बाल बचे थे

थियेटर खुलने के बाद फैंस के लिए सबसे बड़ा तोहफा है सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' है। इस फिल्म में बॉलीवुड के 'टाइगर' का मुकाबला 'लव यात्री' फिल्म के चॉकलेटी ब्वॉय आयुष शर्मा से है जो कि इस फिल्म में गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

Antim: The Final Truth Exclusive | गाने में रोमांटिक सीन को देखकर क्या था आयुष शर्मा के बेटे का रिएक्शन, जानिए

दरअसल, आयुष शर्मा ने फाइट सीन में गलती से सलमान खान के सिर पर मुक्का मार दिया था। जिसके बाद वो घबरा गए थे। फौरन बाद शूटिंग रोकी गई और सलमान की वो खैरियत पूछने लगे। इस सीन के बाद सलमान खान एक्शन सीन में बाल बाल बचे थे।'

अपने रोल के बारे में बात करते हुए आयुष शर्मा ने कहा-  'ये किरदार मेरे लिए बहुत खास है। मुझे फिल्म करने से पहले पता ही नहीं था कि सलमान भाई मेरे साथ हैं इस फिल्म में। काफी वक्त बाद सलमान भाई ने मुझे बताया कि वो मेरे साथ इस फिल्म हैं। वो मेरा परिवार है। उसके साथ ही मेरे गुरु हैं। उनके सामने खड़े होना बहुत बड़ी बात है।' 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन