1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim: The Final Truth की रिलीज के लिए इस तरह रेडी हो रहे आयुष शर्मा

Antim: The Final Truth की रिलीज के लिए इस तरह रेडी हो रहे आयुष शर्मा

 Published : Nov 23, 2021 05:02 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 05:07 pm IST

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर को रिलीज होगी जिसमें महज 3 दिन बचे हैं। फिल्म रिलीज से पहले आयुष शर्मा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं।

Aayush Sharma- India TV Hindi
Aayush Sharma Image Source : INSTAGRAM/AAYUSH SHARMA

Highlights

  • 26 नवंबर को रिलीज होगी 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ'
  • रिलीज से पहले इस तरह तैयार हैं आयुष शर्मा
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के अलावा आयुष शर्मा भी अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की रिलीज से पहले काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है जिसमें महज अब 3 दिन बचे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले आयुष शर्मा पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं, यहां तक कि वो चमचमाता सूट पहनकर एकदम तैयार हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि आयुष शर्मा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर खुद दी।

Bigg Boss 15: इस हफ्ते एलिमिनेट वाले कंटेस्टेंट को मिलेगा आयुष शर्मा संग 'अंतिम' देखने का मौका!

आयुष शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सूट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सूट पहन लिया है और शुक्रवार के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। क्या आप तैयार हैं? अंतिम 3 दिन।'

Antim: The Final Truth Exclusive | फिल्म 'अंतिम' के नाम के पीछे क्या है कहानी? आयुष शर्मा से खुद जानिए

तस्वीरों में अभिनेता अलग-अलग पोज देते नजर आए जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। यहां तक कि उनकी इस तस्वीर पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे कि वो इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म में आयुष शर्मा एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं जबकि सलमान खान पुलिस वाले का। 

Antim: The Final Truth Exclusive | एक्शन सीन में आयुष शर्मा से हो गई थी गलती, बाल-बाल बचे थे सलमान खान

सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन