1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीएम नरेंद्र मोदी से मिले अभिनेता अनुपम खेर

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले अभिनेता अनुपम खेर

 Published : Jul 02, 2019 07:56 am IST,  Updated : Jul 02, 2019 07:56 am IST

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है।

अनुपम खेर- India TV Hindi
अनुपम खेर

नई दिल्ली: अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्होंने कहा कि मोदी के प्रेरणादायक शब्द उनके लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत हैं। इन दिनों अपनी फिल्म 'वन डे : जस्टिस डिलवर्ड' को प्रमोट कर रहे अनुपम खेर ने ट्विटर पर मुलाकात की एक झलक साझा की। अनुपम ने पोस्ट किया, "प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आप से मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात रही।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत के लिए आपका ²ष्टिकोण बहुत ही आश्वस्त करने वाला और दिल को छूने वाला है। आपके प्रेरणादायक शब्द हमेशा मेरे लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत होंगे। आप हमारे देश को यूं ही और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाते रहें।"

तस्वीरों में अनुपम को प्रधानमंत्री से बात करते हुए देखा जा सकता है, जहां अभिनेता ने काले कपड़े पहने हुए हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी को कुर्ता-पायजामा में देखा जा सकता है। ​अनुपम की किताब 'लेसंस लाइफ टाउट मी अननोविंगली' 5 अगस्त को आने वाली है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन