1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर के हाथ से निकला BAFTA टीवी अवार्ड, जानिए फिर भी क्यों हैं खुश

अनुपम खेर के हाथ से निकला BAFTA टीवी अवार्ड, जानिए फिर भी क्यों हैं खुश

 Published : May 15, 2018 06:53 am IST,  Updated : May 15, 2018 06:53 am IST

अनुपम खेर अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। वहीं इसके लिए वह कई अवार्ड से सम्मानित भी हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में आयोजित किए गए बाफ्टा में आयरिश अभिनेता ब्रायन एफ.ओ बीर्ने ने अनुपम खेर को मात देकर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।

Anupam Kher- India TV Hindi
Anupam Kher

लंदन: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। वहीं इसके लिए वह कई अवार्ड से सम्मानित भी हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में आयोजित किए गए बाफ्टा में आयरिश अभिनेता ब्रायन एफ.ओ बीर्ने ने अनुपम खेर को मात देकर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। लेकिन भारतीय अभिनेता को अपने नामांकन पर गर्व है और उन्होंने कहा, "हमारे पास हमेशा अगला मौका होता है।" गौरतलब है कि अनुपम को 2018 के वर्जिन टीवी ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन पुरस्कारों में एक टीवी फिल्म 'द बॉय विद द टॉरक्नॉट' में उनके काम के लिए नामांकित किया गया था।

रविवार को आयोजित समारोह में यह पुरस्कार ओ बीर्ने को 'लिटल बॉय ब्लू' के लिए दिया गया। अनुपम ने कहा, "'द बॉय विद द टॉरक्नॉट' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता नामांकन देने के लिए बाफ्टा का धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, एक ऐसे हिंदी माध्यम से शिक्षित लड़के के लिए, जो भारत के एक छोटे से शहर का रहने वाला हो और जिसके पिता वन विभाग में एक कल्र्क रहे हों।"

अनुपम ने समारोह के बाद ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "दुनिया के शीर्ष अभिनेताओं के बीच नामांकित होना एक महान उपलब्धि है। " उन्होंने कहा, "मुझे यह सुनहरा अवसर देने के लिए भारतीय फिल्म जगत का धन्यवाद। इस शाम मुझे चार नामांकन के बीच विजेता नहीं घोषित किया गया, लेकिन फिर भी मुझे सम्मानित महसूस हो रहा है। यहां हमेशा हमारे पास दूसरा मौका रहता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन