1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराधा पौडवाल ने केरल की महिला के दावे को किया खारिज, कही ये बात

अनुराधा पौडवाल ने केरल की महिला के दावे को किया खारिज, कही ये बात

 Published : Jan 03, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 07:53 pm IST

केरल की महिला ने अनुराधा पौडवाल की बेटी होेने का दावा किया था। जिसका अब अनुराधा पौडवाल ने जवाब दिया है।

anuradha paudwal- India TV Hindi
अनुराधा पौडवाल रिएक्शन

केरल की एक महिला ने सिंगर अनुराधा पौ़डवाल की बेटी होने का दावा किया है। 45 साल की करमाला मोडेक्स ने अनुराधा पौडवाल को अपनी बाइलॉजिकल मां बताया है। अनुराधा पौडवाल ने महिला के दावे को खारिज करते हुए रिएक्ट किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराधा पौडवाल ने कहा- मैं मूर्खतापूर्ण बयानों को स्पष्ट नहीं करता। यह मेरी गरिमा से नीचे है। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद।

इसके बाद अनुराधा पौडवाल के प्रवक्ता ने कहा- करमाला मोडेक्स पागल है। अनुराधा पौडवाल की बेटी कविता का जन्म 1974 में हुआ था तो करमाला के दावे झूठे हैं। करमाला ने अनुराधा के पति के बारे में कहा था उन्हें इतना भी नहीं पता कि उनका निधन हो चुका है। अगर वह सच में अनुराधा पौडवाल की बेटी हैं तो उन्हें अपनी मां को पैसे देने चाहिए ना कि 50 करोड़ की मांग करनी चाहिए।

आपको बता दें 45 साल की करमाला मोडेक्स ने अनुराधा पौडवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और 50 करोड़ मुआवजे की मांग की थी। उन्होंने बताया था, जब वह 4 दिन की थी तो अनुराधा पौडवाल उन्हें अपने दोस्त को देकर चली गई थीं। उन्हें यह राज उनके पिता पोन्नाचन ने अपने अंतिम समय में बताया था।

ये भी पढ़ें:

केरल की महिला ने किया सिंगर अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा, मांगे 50 करोड़ रुपए

'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन का लुक है यूट्यूब स्टार दानिश से प्रेरित

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन