1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने खुशी कपूर के साथ मनाया अपना 18वां जन्मदिन, देखें फनी वीडियो

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने खुशी कपूर के साथ मनाया अपना 18वां जन्मदिन, देखें फनी वीडियो

 Published : Jan 11, 2019 08:48 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 08:50 pm IST

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हाल ही में 18 साल की हुई हैं। उन्होंने अपना बर्थडे अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया, जिसमें श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी शामिल थीं।

Aaliyah Kashyap birthday celebration- India TV Hindi
Aaliyah Kashyap birthday celebration Image Source : INSTAGRAM

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हाल ही में 18 साल की हुई हैं। उन्होंने अपना बर्थडे अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया, जिसमें श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी शामिल थीं। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इम्तियाज अली, आलिया को शैंपेन की बोतल खोलना सीखाते नजर आ रहे हैं।

अनुराग ने इस वीडियो का कैप्शन दिया- ''18वां जन्मदिन मुबारक हो आलिया। आप शैंपेन की बोतल खोलना सीख लें और दादा को आपकी मदद न करनी पड़े। मिस यू।''

आलिया की मम्मी आरती बजाज ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया का बर्थडे केक भी बहुत खास था।

आलिया और खुशी बहुत अच्छी दोस्त हैं। आलिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर खुशी के साथ कई तस्वीरें हैं।

आपको बता दें कि अनुराग और आरती का 2009 में तलाक हो गया था। आरती फिल्म एडिटर हैं। उन्होंने इम्तियाज अली के साथ 'रॉकस्टार' और 'हाइवे' में भी काम किया है।

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

हार्दिक पंड्या कॉन्ट्रोवर्सी के बीच राहुल द्रविड़ का पुराना वीडियो वायरल, देखकर कहेंगे जेंटलमैन

हार्दिक पंड्या से पहले ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह ने की थी ये ‘गंदी बात’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन