1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरी बार सबसे हॉट वेजटेरियन चुनी गईं अनुष्का शर्मा, मेल में टॉप पर रहे कार्तिक आर्यन

दूसरी बार सबसे हॉट वेजटेरियन चुनी गईं अनुष्का शर्मा, मेल में टॉप पर रहे कार्तिक आर्यन

 Published : Dec 11, 2018 06:37 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 06:39 pm IST

अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन इस साल हॉट वेजटेरियन चुने गए हैं।

Anushka-kartik- India TV Hindi
Anushka-kartik

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आज पहली वेडिंग एनिवर्सरी है, वो पति विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं, कोहली टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। एनिवर्सरी के मौके पर अनुष्का शर्मा को एक तोहफा मिला है। अनुष्का लगातार दूसरी बार देश की हॉटेस्ट वेजटेरियन चुनी गई हैं। जानवरों के संरक्षण के लिए बनी पीपुल फ़ॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) ने हर साल की तरह इस बार भी पोल कराया था जिसमें अनुष्का शर्मा नंबर वन पर आई हैं। साल 2015 में भी अनुष्का को हॉटेस्ट वेजटेरियन सेलिब्रिटी का अवॉर्ड मिला था। पिछले साल अनुष्का शर्मा पेटा इंडियन पर्सन ऑफ द ईयर भी चुनी गई थीं।

मेल में जिसे यह अवॉर्ड मिला है वो कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन हैं। लड़कियों ने कार्तिक को खूब वोट्स किए हैं, जिसकी वजह से वो इस लिस्ट में नंबर वन आ गए हैं। यह पहला मौका है जब कार्तिक को यह खिताब मिला है। सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों से मशहूर कार्तिक आर्यन ने मीट उद्योग से जुड़ा एक वीडियो देखा जिसमें जानवर तड़प रहे थे, जिसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि वो शाकाहारी बन जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी शाकाहार अपनाने को कहा है। कार्तिक इन दिनों कृति सेनन के साथ फिल्म लुका छुपी में व्यस्त हैं, उनकी यह फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी।

बात करें अनुष्का की तो उन्होंने जानवरों के लिए रैन बसेरा बनाने और फायर क्रैकर्स के शोर से जानवरों को बचाने की मुहिम चलाई है। उन्होंने घोड़ा गाड़ियों पर भी बैन लगाने की मांग की है। अनुष्का की माने तो शाकाहार अपनाना उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। अनुष्का ने बताया कि इसके बाद उनके अंदर काफी ऊर्जा आई है।

अनुष्का की फिल्म जीरो इसी महीने की 21 तारीख को रिलीज होनी है, इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

Also Read:

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

वजन कम करने के बाद सारा अली खान को एयरपोर्ट पर पहचान नहीं पाई थीं अमृता सिंह

आलिया-रणबीर के रिश्ते के लिए महेश भट्ट हैं राज़ी, बोले दोनों प्यार में हैं

शादी की पहली सालगिरह का जश्न कुछ इस तरह मना रहे हैं अनुष्का-विराट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन