1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का-विराट कोहली के घर पर नहीं हैं नौकर, खुद की सर्व करते हैं खाना, भारत के पूर्व सिलेक्टर ने किया खुलासा

अनुष्का-विराट कोहली के घर पर नहीं हैं नौकर, खुद की सर्व करते हैं खाना, भारत के पूर्व सिलेक्टर ने किया खुलासा

 Published : Feb 23, 2021 07:27 am IST,  Updated : Feb 23, 2021 10:54 am IST

हाल में ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए। सरनदीप सिंह ने विराट कोहली को मैदान पर और बाहर दोनों जगह एक डाउन टू अर्थ व्यक्ति कहा।

अनुष्का-विराट कोहली के घर पर नहीं हैं नौकर, खुद की सर्व करते हैं खाना, भारत के पूर्व सिलेक्टर ने किय- India TV Hindi
अनुष्का-विराट कोहली के घर पर नहीं हैं नौकर, खुद की सर्व करते हैं खाना, भारत के पूर्व सिलेक्टर ने किया खुलासा Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKASHARMA

बॉलीवुड के साथ क्रिकेट जगत में  सबसे चर्चित कपल में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हैं। जिसके फैंस देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। हाल में ही विरुष्का एक प्यारी सी बेटी वामिका के पेरेंट्स बने हैं। हाल में ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए। सरनदीप सिंह ने  विराट कोहली को मैदान पर और बाहर दोनों जगह एक डाउन टू अर्थ व्यक्ति कहा।

सरनदीप ने स्पोर्ट्स कीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों की नजरों में वह एक अक्रामक और घमंडी व्यक्ति लगते हैं लेकिन असल में वह एक विनम्र व्यक्ति हैं। जिसके कारण हर खिलाड़ी के मन में उनके प्रति इज्जत है। भारतीय कप्तान के तौर पर उन्हें सभी की बात सुनना सुनिश्चित करते हैं जिसके बाद ही वह किसी निर्णय को लेते हैं। इसके साथ ही सरनदीप ने कहा कि विराट-अनुष्का के घर पर कोई भी नौकर नहीं है। इतना ही नहीं खाने के टेबल पर उन्होंने सभी को खाना भी परोसा है।  

इसी साल मार्च में रिलीज होगी कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल की डेब्यू फिल्म, सूरज पंचोली के साथ आएंगी नजर

आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का कथित तौर पर वर्ली के एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं। जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

कपिल शर्मा की एयरपोर्ट से तस्वीरें आईं सामने, व्हीलचेयर पर क्यों नजर आए कॉमेडियन?

विराट और अनुष्का कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में बहुत ही सादगी के साथ शादी की थी।  जिसके बाद उन्होंने इंडिया में वेडिंग रिसेप्शन रखा था। जिसमें पीएम मोदी के साथ-साथ खई चर्चित हस्तियां सम्मिलित हुई थी। विराट कोहली की बात करे तो इस समय इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं और अनुष्का शर्मा आखिरी बार  शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो (2018) में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन