1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा की एयरपोर्ट से तस्वीरें आईं सामने, व्हीलचेयर पर क्यों नजर आए कॉमेडियन?

कपिल शर्मा की एयरपोर्ट से तस्वीरें आईं सामने, व्हीलचेयर पर क्यों नजर आए कॉमेडियन?

 Published : Feb 22, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 10:57 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं और तस्वीरों में कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं।

kapil sharma- India TV Hindi
व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए कपिल शर्मा Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे दिख रहे हैं। एयरपोर्ट से कपिल शर्मा की ये तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें कॉमेडियन को व्हीलचेयर पर बैठे देखा जा सकता है और एक शख्स व्हीलचेयर पकड़कर उन्हें ले जाता हुआ दिख रहा है। कपिल शर्मा को क्या हुआ है और वो क्यों व्हीलचेयर पर हैं इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। कपिल को व्हीलचेयर पर देखकर उनके फैंस परेशान हो गए, और वो जानना चाहते हैं कि आखिरकार उनके पसंदीदा कॉमेडियन को क्या हो गया है।

Viral Video: पैपराजी पर भड़के कपिल शर्मा? एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर आए नजर

बेटी के साथ कपिल शर्मा की नई तस्वीर, सुमोना ने कहा- क्यूटनेस की दुकान है अनायरा 

कपिल शर्मा हाल ही में बेटे के पिता बने हैं, कपिल ने ये गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। कपिल और गिन्नी की इससे पहले एक बेटी अनायरा भी है, कपिल और गिन्नी दूसरी बार माता-पिता बने हैं। कपिल शर्मा ने ट्वीट किया था, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।" 

कपिल ने हाल ही में बेटी अनायरा के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनकी बेटी अनायरा उनकी गोद में नजर आ रही थी। कपिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'सभी को गुड मॉर्निंग'। इस पोस्ट पर साइना नेहवाल, कश्मीर शाह, आहना कुमार, नीति मोहन, भारती सिंह, अर्जुन बिजलानी, कृष्णा अभिषेक, जय भानुशाली, माही विज, अपारशक्ति खुराना, नेहा कक्कड़ सहित तमाम सेलेब्स ने कमेंट करते हुए अनायरा पर प्यार लुटाया है। किसी ने उसे डॉल कहा तो किसी ने क्यूट। 

'द कपिल शर्मा शो' में वापसी की खबरों के बीच अब इस वजह से नाराज़ हुए सुनील ग्रोवर !

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं कपिल 

अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका ये डेब्यू प्रोजेक्ट कॉमेडी स्पेशल है या सीरीज या फिल्म है। कपिल ने यह खबर सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। उन्हें इस घोषणा का एक वीडियो पोस्ट किया है।

'द कपिल शर्मा शो' से लिया है ब्रेक 

उनका कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' 2016 से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, अभी वो अपने परिवार को वक्त दे रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने शो से ब्रेक लिया है। इसके अलावा वे 'किस किसको प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन