1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेटी के साथ कपिल शर्मा की नई तस्वीर, ऑनस्क्रीन वाइफ ने कहा- क्यूटनेस की दुकान है अनायरा

बेटी के साथ कपिल शर्मा की नई तस्वीर, ऑनस्क्रीन वाइफ ने कहा- क्यूटनेस की दुकान है अनायरा

 Published : Feb 19, 2021 12:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 12:22 pm IST

कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी बेटी की नई फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

kapil sharma shares new pic of daughter Anayra Sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ शेयर किया पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM: KAPILSHARMA

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी नन्ही परी अनायरा शर्मा के साथ एक नई फोटो शेयर की है, जिसे आम से लेकर खास तक हर कोई पसंद कर रहा है। इस फोटो में उनकी बेटी किसी डॉल से कम नहीं लग रहा हैं और ऐसा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि खुद इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां बोल रही हैं। कपिल की ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती ने भी उनके पोस्ट पर प्यारा कमेंट किया है। 

कपिल ने बेटी के साथ फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सभी को गुड मॉर्निंग'। इस पोस्ट पर साइना नेहवाल, कश्मीर शाह, आहना कुमार, नीति मोहन, भारती सिंह, अर्जुन बिजलानी, कृष्णा अभिषेक, जय भानुशाली, माही विज, अपारशक्ति खुराना, नेहा कक्कड़ सहित तमाम सेलेब्स ने कमेंट करते हुए अनायरा पर प्यार लुटाया है। किसी ने उसे डॉल कहा तो किसी ने क्यूट। 

'द कपिल शर्मा शो' में वापसी की खबरों के बीच अब इस वजह से नाराज़ हुए सुनील ग्रोवर !

वहीं, कपिल शर्मा के साथ उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' में उनकी वाइफ बनने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा- "अरे.. अरे.. क्यूटनेस की दुकान है अनायरा।" कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

कपिल शर्मा के पोस्ट पर सुमोना चक्रवर्ती का कमेंट
Image Source : INSTAGRAM कपिल शर्मा के पोस्ट पर सुमोना चक्रवर्ती का कमेंट

बेटे के पिता बने हैं कपिल शर्मा 

आपको बता दें कि कपिल शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने ट्वीट कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी। 

कपिल शर्मा ने ट्वीट किया था, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।" 

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं कपिल 

अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका ये डेब्यू प्रोजेक्ट कॉमेडी स्पेशल है या सीरीज या फिल्म है। कपिल ने यह खबर सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। उन्हें इस घोषणा का एक वीडियो पोस्ट किया है।

'द कपिल शर्मा शो' से लिया है ब्रेक 

उनका कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' 2016 से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, अभी वो अपने परिवार को वक्त दे रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने शो से ब्रेक लिया है। इसके अलावा वे 'किस किसको प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन