1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म '3 इडियट्स' के लिए अनुष्का शर्मा के दिए ऑडिशन का वीडियो हो रहा है वायरल

फिल्म '3 इडियट्स' के लिए अनुष्का शर्मा के दिए ऑडिशन का वीडियो हो रहा है वायरल

 Published : Apr 29, 2021 06:14 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 06:21 pm IST

यह 2008 का साल था जब बॉलीवुड अनुष्का शर्मा ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी के जरिए बॉलीवुड में शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने अपनी इस जर्नी की शुरुआत बहुत पहले कर दी थी।

anushka sharma- India TV Hindi
फिल्म '3 इडियट्स' के लिए अनुष्का शर्मा के दिए ऑडिशन का वीडियो हो रहा है वायरल Image Source : INSTAGRAM/ ANUSHKA.LOOPS

यह 2008 का साल था जब बॉलीवुड अनुष्का शर्मा ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी के जरिए बॉलीवुड में शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने अपनी इस जर्नी की शुरुआत बहुत पहले कर दी थी, उस दौरान वह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखतीं थीं। उन्हें लॉन्च करने के लिए कोई गॉडफादर भी नहीं था। इसलिए उसने अपनी किस्मत आजमाई और कई फिल्मों के लिए ऑडिशन देकर अपने दम पर संघर्ष किया। दिलचस्प बात यह है कि, अभिनेत्री ने राजकुमार हिरानी की आमिर खान स्टारर 2009 की हिट फिल्म 3 इडियट्स के लिए भी ऑडिशन दिया था। जी हां! यह सच है। 

यहां देखें

अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अभिनेत्री को फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को राजकुमार हिरानी की तरफ से ही डायरेक्ट किया गया था। खैर, अभिनेत्री को फिल्म के लिए अस्वीकार कर दिया गया और फिल्म की फीमेल लीड करीना कपूर थीं। अब, अनुष्का शर्मा की ये क्लिप वायरल हो गई है, जिसमें वह हरे रंग की ड्रेस में फिल्म के लिए ऑडिशन देती नजर आई हैं। 

अनुष्का शर्मा को राजकुमार हिरानी और आमिर खान के साथ 3 इडियट्स में काम नहीं मिला, लेकिन 5 साल बाद, 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' के लिए राजकुमार हिरानी ने अनुष्का को साइन किया। फिल्म 3 इडियट्स  में आमिर, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी ने काम किया था। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन