1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानवरों के लिए अनुष्का शर्मा महाराष्ट्र में खोंलेगी अस्तपाल और शेल्टर होम

जानवरों के लिए अनुष्का शर्मा महाराष्ट्र में खोंलेगी अस्तपाल और शेल्टर होम

 Published : Mar 01, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 05:07 pm IST

अनुष्का शर्मा ने महाराष्ट्र में जमीन खरीदी है। जहां वह जानवरों के लिए अस्पताल बनाने वाली हैं। साथ ही शेल्टर होम भी खोलेंगी।

Anushka sharma- India TV Hindi
Anushka sharma Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) जानवरों से बहुत प्यार करती हैं। जब से उनका पालतू कुत्ता उनकी जिंदगी में आया है वह  मां की तरह उसका ख्याल रखती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बात भी बताई थी कि अपने पालतू कुत्ते की वजह उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया है। जानवरों को इतना प्यार करने की वजह से अनुष्का उनके लिए अस्पताल और शेल्टर होम खोलने जा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने महाराष्ट्र में जमीन खरीदी है। जहां वह जानवरों के लिए अस्पताल बनाएंगी। उन्होंने थाणें के कलेक्टर ऑफिसर से अस्तपाल बनाने की परमिशन भी ले ली है। इसके साथ ही अनुष्का अपने पिता के लिए एक विला बनवाना चाहती हैं, ताकि वह जानवरों के अस्पताल और शेल्टर होम की देखभाल कर सकें। इस बात की अनाउंटमेंट अनुष्का ने बीते साल अपने जन्मदिन पर की थी।

आपको बता दें अनुष्का के पालतू कुत्त के नाम डूड है। डूड को मीट की स्मैल पसंद ना होने की वजह से अनुष्का ने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया है। इसके साथ ही वह कई बार अपने पालतू कुत्ते के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने फिलहाल बॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। वह नेटफ्लिक्स की मूवी 'बुलबुल' को प्रोड्यूस करने वाली हैं। यह एक पीरियड फिल्म जो अंधविश्वास पर बेस्ड है। लगता है अनुष्का अपना समय जानवरों के लिए शेल्टर और अस्तपाल बनाने में लगाना चाहती हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

#WelcomeBackAbhinandan: शाहरुख खान ने इस अंदाज में किया असली हीरो अभिनंदन का स्वागत

Confirmed: 'लव आज कल' के सीक्वल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन