1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नियॉन मोनोकिनी में खूबसूरत नजर आईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने किया ऐसा कमेंट

नियॉन मोनोकिनी में खूबसूरत नजर आईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने किया ऐसा कमेंट

 Published : Nov 16, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 05:50 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फैंस के बीच अपनी चंद खास तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Anushaka Sharma- India TV Hindi
 नियॉन मोनोकिनी में खूबसूरत नजर आईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने किया ऐसा कमेंट Image Source : INSTAGRAM/ANUSHAKA SHARMA

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचाने में ज्यादा समय नहीं लगाती हैं। मंगलवार को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर नियॉन ग्रीन मोनोकिनी में लुभावनी तस्वीरें साझा कीं और फैंस ने अभिनेत्री के पोस्ट को तारीफों के कमेंट्स से भर दिया। खूबसूरत अभिनेत्री इस तस्वीर में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

यहां देखें तस्वीरें 

जैसे ही अनुष्का शर्मा ने खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन में कई दिल और आग वाले इमोजी पोस्ट की। एक यूजर ने कहा, "खूबसूरत," दूसरे ने उन्हें ''लाखों दिलों की रानी'' कहा। मगर इन कमेंट्स में एक कमेंट सबसे खास था और वह था उनके पति विराट कोहली का! इस तस्वीर पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए दिल वाली इमोजी और स्माइली शेयर की।

अनुष्का शर्मा कुछ दिन पहले पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मुंबई लौटी हैं। कपल दुबई में था जहां भारत आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2021 के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा था। भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से अपने पहले दो गेम हारने के कारण ग्रुप स्टेज में टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

विराट और अनुष्का, जिन्हें उनके फैंस प्यार से "विरुष्का" कहते हैं, वे दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह नवदीप सिंह की 'कनेड़ा' और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। अभिनेत्री को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए वेब सीरीज 'पाताल लोक' और फिल्म 'बुलबुल' का निर्माण किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन