1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. म्यूजिक वीडियो द गुड, द बैड, द प्रीटी में साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत

म्यूजिक वीडियो द गुड, द बैड, द प्रीटी में साथ नजर आएंगे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत

 Published : Apr 11, 2021 09:12 pm IST,  Updated : Apr 11, 2021 09:12 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत जल्द एक वीडियो सॉन्ग में भी नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए दी।

arjun kapoor and rakul preet- India TV Hindi
अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत Image Source : INSTAGRAM/ARJUNKAPOOR

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार का ग्रैंड सन' को लेकर सिर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दोनों एक वीडियो सॉन्ग में भी नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दी हैं। इस वीडियो सॉन्ग के पोस्टर को अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Major Teaser : सलमान खान-महेश बाबू करेंगे 'मेजर' का टीजर लांच, शहीद मेजर संदीप को देंगे श्रद्धांजलि

पोस्टर पर रेड कलर में लिखा हुआ है- ‘अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिहं। द गुड, द बैड, द प्रीटी।’ गाने के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- ‘रकुल प्रीत और मैं पहली बार एक साथ हमारे पहले सॉन्ग के साथ धमाल करने जा रहे हैं। सॉन्ग का खुलासा कल होगा, तब तक बने रहें!’

वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘अर्जुन और मैं इस गर्मियों में तापमान बढ़ाने आ रहें अपने पहले सॉन्ग के साथ आ रहे हैं। सॉन्ग का खुलासा कल होगा, तब तक बने रहें!’ इस सॉन्ग को टी-सीरीज के बैनर तैल बनाया गया है।

रिया चक्रवर्ती ने किताब पढ़ते हुए शेयर की फोटो, लंबे गैप के बाद सोशल मीडिया पर की वापसी

इसके अलावा अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म 'सरदार का ग्रैंड सन' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपनी को-स्टार के साथ फोटो शेयर किया था। इस फोटो में उनके साथ नीना गुप्ता, सोनी राजदान, दिव्या सेठ, रकुल प्रीत सिंह और फिल्म की निर्देशक काश्वी नायर भी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी साल 1947 से शुरू होकर 2020 तक तीन पीढ़ियो पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत न्यू जेनरेशन के कपल्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी 1947 में देश के बंटवारे के वक्त जोड़े में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर कर रही हैं, फिल्म को एम्मे एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

आलिया भट्ट ने फैंस के बीच शेयर की सनकिस्ड फोटो तो जैकलीन फर्नांडिस का आया कमेंट

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

अनुष्का शर्मा की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे बाबिल खान, पूरा किया पहला शेड्यूल

दीपिका पादुकोण ने शेयर की बचपन की प्यारी तस्वीर, लिखा- 'इंदिरा नगर की गुंडी हूं मैं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन