1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूयॉर्क की गलियों में अपनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' के साथ जमकर नाचे अर्जुन कपूर

न्यूयॉर्क की गलियों में अपनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' के साथ जमकर नाचे अर्जुन कपूर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2016 05:29 pm IST,  Updated : Sep 11, 2016 05:35 pm IST

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर ऐक्टर अर्जुन कपूर अपनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' श्रद्धा कपूर के साथ जमकर नाचे। अर्जुन के कहा कि ऐसा करने की उनकी बड़ी ख्वाहिश थी, जो पूरी हो गई। अर्जुन ने श्रद्धा के साथ इस बॉलीवुडिया डॉन्स की तस्वीर भी फेसबुक पर शेयर की।

अर्जुन कपूर और...- India TV Hindi
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर। (तस्वीर अर्जुन के फेसबुक अकाउंट से)

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर ऐक्टर अर्जुन कपूर अपनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' श्रद्धा कपूर के साथ जमकर नाचे। अर्जुन के कहा कि ऐसा करने की उनकी बड़ी ख्वाहिश थी, जो पूरी हो गई। अर्जुन ने श्रद्धा के साथ इस बॉलीवुडिया डॉन्स की तस्वीर भी फेसबुक पर शेयर की।

दरअसल, अर्जुन और श्रद्धा इस समय अपनी आनेवाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग के सिलसिले में न्यूयॉर्क गए हुए हैं। वहीं उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वेयर पर आते-जाते लोगों के बीच श्रद्धा कपूर के साथ मिलकर अपना बॉलीवुडिया डॉन्स शुरू कर दिया। अर्जुन ने अपने इस डांस की तस्वीर शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा, 'चलो रायता फैलाएं, मेरी तमाम ख्वाहिशों में से एक ख्वाहिश तो पूरी हुई, और वह ख्वाहिश थी टाइम्स स्क्वेयर पर बॉलीवुड स्टाइल में नाचना और गाना।'

श्रद्धा कपूर ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर इस देसी डांस की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने हालांकि कैप्शन काफी छोटा रखा है और लिखा है, 'टाइ्म्स स्क्वेयर में देसी डांस।' वहीं, अर्जुन की तस्वीरों को देखकर लगता है कि वह न्यूयॉर्क को खासा एंजॉय कर रहे हैं। टाइम्स स्क्वेयर पर ही ली गई एक और तस्वीर में वह अपने बालों को ड्राइ कराते हुए दिख रहे हैं। एक और तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' ऐसी पहली भारतीय मूवी होगी जिसे युनाइटेड नेशंस के अंदर शूटिंग करने की इजाजत मिली है।

कुछ भी हो, एक बात तो माननी ही पड़ेगी की अर्जुन कपूर ने अमेरिका में टाइम्स स्क्वेयर पर बॉलीवुडिया डांस का तड़का लगा ही दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन