1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शेयर की बेटे की नई तस्वीर

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शेयर की बेटे की नई तस्वीर

 Published : Jul 27, 2019 12:38 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 12:42 pm IST

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो शेयर की है। गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था।

gabriella demetriades with baby- India TV Hindi
gabriella demetriades with baby Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन रामपाल(Arjun rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स कुछ ही दिन पहले माता-पिता बने हैं। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म से अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला बहुत खुश हैं। दोनों बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर बेटे की एक फोटो शेयर की है। शेयर होते ही यह फोटो वायरल हो गई है।

गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है उसमें बच्चे का चेहरा नहीं दिख रहा है। गैब्रिएला ने बच्चे को गोद में ले रखा है। बच्चे का चेहरा पीछे की तरफ है।

Screenshot of gabriella demetriades Instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of gabriella demetriades Instagram post

फोटो शेयर करते हुए गैब्रिएला ने लिखा- मैं थकी हुई हूं लेकिन प्यार में हूं। कुछ दिन पहले अर्जुन रामपाल ने भी बच्चे की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में बच्चे ने अर्जुन की ऊंगली पकड़ी हुई थी।

अर्जुन और गैब्रिएला को एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। अर्जुन और गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणआ की थी। इसके बाद दोनों को कई बार क्लिनिक और अन्य इवेंट पर साथ में कैमरे में कैद किया गया। बता दें कि अर्जुन ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। शादी के 20 साल बाद 2018 को मेहर और अर्जुन ने अलग होने की घोषणा कर दी थी। तभी से अर्जुन, गैब्रिएला के साथ ही हैं।

Also Read:

सोशल मीडिया पर लोग हमें अपनी प्रॉपर्टी समझने लगते हैं, क्यों बोली अनन्या पांडे

Judgementall hai kya Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन