1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नेल पॉलिश' से अर्जुन रामपाल का पोस्टर हुआ रिवील, इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

'नेल पॉलिश' से अर्जुन रामपाल का पोस्टर हुआ रिवील, इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

 Published : Nov 28, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 12:49 pm IST

बग्स भार्गव कृष्णा द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट से अर्जुन का पहला पोस्टर सामने आया है, जो काफी अलग है...

Arjun Rampal poster from Nailpolish film is all set to premiere on 1st January 2021- India TV Hindi
'नेल पॉलिश' से अर्जुन रामपाल का पोस्टर हुआ रिवील Image Source : TWITTER: @RAMPALARJUN

अभिनेता अर्जुन रामपाल एक कोर्ट रूम ड्रामा 'नेल पॉलिश' में नजर आने वाले हैं। बग्स भार्गव कृष्णा द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट से अर्जुन का पहला पोस्टर सामने आया है, जो काफी अलग है। फैंस इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें अभिनेता मानव कौल, रजित कपूर और आनंद तिवारी भी हैं।

अर्जुन ने नेल पॉलिश को लेकर कहा था, "इस ड्रामे की स्क्रिप्ट इसके शीर्षक की ही तरह पेचीदा है। यह बहुत ही आशाजनक भी है, जो किसी व्यक्ति को उसकी सीमा से आगे ले जाकर उसे विशेष बनाती है।"

'नेल पॉलिश' की शूटिंग के दौरान मानव कौल और आनंद तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, अर्जुन रामपाल हुए होम क्वारंटीन

कुछ दिनों पहले नेल पॉलिश का टीजर भी रिलीज हुआ था, जो काफी सस्पेंस से भरा हुआ है। 

'नेल पॉलिश' का प्रीमियर जी5 पर 1 जनवरी 2021 से होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन