1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नेल पॉलिश' की शूटिंग के दौरान मानव कौल और आनंद तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, अर्जुन रामपाल हुए होम क्वारंटीन

'नेल पॉलिश' की शूटिंग के दौरान मानव कौल और आनंद तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, अर्जुन रामपाल हुए होम क्वारंटीन

 Written By: IANS
 Published : Sep 24, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 04:38 pm IST

रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के माध्यम से यह जानकारी शेयर की। अर्जुन ने यह भी कहा कि वह अभी रोम क्वारंटीन हैं।

Arjun Rampal Home Quarantine - India TV Hindi
अर्जुन रामपाल होम क्वारंटीन हो गए हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता मानव कौर और आनंद तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों को आगामी कोर्टरूम ड्रामा नेल पॉलिश के सेट पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस फिल्म की शूटिंग अभी रोक दी गई है और लीड अभिनेता अर्जुन रामपाल सहित सेट पर मौजूद सभी कलाकारों की फिर से जांच की जाएगी।

रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के माध्यम से यह जानकारी शेयर की। अर्जुन ने यह भी कहा कि वह अभी रोम क्वारंटीन हैं।

बग्स भार्गव कृष्णा के निर्देशन में बन रही नेल पॉलिश का प्रीमियर जी5 पर होना है। बग्स भार्गव कृष्णा द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट के बारे में अर्जुन ने कहा, "इस ड्रामे की स्क्रिप्ट इसके शीर्षक की ही तरह पेचीदा है। यह बहुत ही आशाजनक भी है, जो किसी व्यक्ति को उसकी सीमा से आगे ले जाकर उसे विशेष बनाती है।" 

'नेल पॉलिश' में अभिनेता मानव कौल, रजित कपूर और आनंद तिवारी भी हैं। मानव के अनुसार यह उनके करियर में अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है।

मानव ने कहा, "नेल पॉलिश में मेरा किरदार वीर सिंह कहानी में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। मैंने अब तक जितने भी रोल किए हैं, उनमें से यह अब तक की सबसे कठिन और रोमांचकारी भूमिकाओं में से एक है। स्क्रिप्ट में मेरा हिस्सा वास्तव में पेचीदा था, जिसने मुझे झकझोर दिया।"

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन