1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Love Horoscope 21 Dec 2025: रविवार के दिन इन 2 राशियों को पार्टनर से मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, प्रेम जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 21 Dec 2025: रविवार के दिन इन 2 राशियों को पार्टनर से मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, प्रेम जीवन में आएगा सुधार, पढ़ें लव राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 21, 2025 06:43 am IST,  Updated : Dec 21, 2025 06:43 am IST

Love Rashifal 21 December 2025: आज का दिन प्रेम संबंधों के मामले में कुछ राशियों के लिए यादगार रह सकता है, वहीं कुछ राशियों को लव लाइफ में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। पढ़िए सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : FREEPIK

Love Rashifal 21 December 2025: रविवार का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं और कोई सरप्राइज भी इस दिन मिल सकता है। हालांकि, कुछ राशियों को आज के दिन थोड़ा सतर्क और सावधान भी प्रेम संबंधों को लेकर रहना होगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों को लव राशिफल।

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि कभी-कभी पैसे कमाने की दौ़ड में जिंदगी इतनी आगे बढ़ जाती है कि रिश्ते पीछे छूट जाते हैं। आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें। इससे आप दोनों के बीच की गलतफहमी दूर होगी। इससे पहले अपने प्यार की महत्वपूर्ण निशानी चॉकलेट खरीदना न भूलें क्योंकि यह दरारों को भरने का अच्छा उपाय है।                 

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 1

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आप हमेशा गलतियों को सुधारने की कोशिश करते है। आज आप अपने नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती। गलतफहमियों को अपने प्यार के बीच में न आने दें।                        ᅠ

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 3

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि अभी आप अपने प्रेम जीवन को लेकर भावुक हैं और इस स्थिति में आप कोई खास निर्णय ले सकते हैं। कोई सरप्राइज मिलेगा या आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। अपने प्यार की गर्मी से अपने जीवन को गुलजार बनाने का समय आ चुका है बस धोखे से बचें। आज का दिन नयी दोस्ती और अच्छे संबंधों को अनुभव करने का दिन है। आपके विरोधी भी आज आपको सराहेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऐसे में अपने जीवनसाथी को न भूलें क्योंकि वो आपको जीवन के हर रास्ते पर प्रोत्साहित करेगा। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी।        

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 5

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।। प्रेम में छोटी-छोटी शरारतें और छेड़खानी प्यार को और भी गहरा बनाती है। आज आपका करिश्मा, योग्यता और गुण पूरे आकर्षण में हैं। आपके कौशल के कारण आपका हर काम अच्छे से पूरा होगा। खुले विचारों वाले और दूरदर्शी बनें। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे और आपके सितारे यह बता रहे हैं कि थोड़ी सी मेहनत से आपका काम बन सकता है इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। लव पार्टनर से सरप्राइज आज मिल सकता है।                  

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 7

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि चाहत में नोकझोंक होती रहती है बस इन्हे गंभीर न होने दें और समय रहते ही अपने मतभेदों को दूर कर लें। धन से जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। भाई, बहन और पड़ोसियों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहते हैं। कोई यात्रा, समारोह या पार्टी आज हो सकती है। नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नयी जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है।                        

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे 
  • भाग्यशाली अंक : 9

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आज लम्बी दूरी की यात्रा पर जाएं और लोगों से मिलें इससे आपको ख़ुशी और शांति प्राप्त होगी। लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन बेहतरीन तो नहीं है लेकिन किसी का साथ इसे अच्छा बना देगा। अपने साथी के लिए कुछ स्पेशल करें। आज आपका ध्यान पूरी तरह से आपके ज़रूरी कामों पर है और आपकी मेहनत के संतोषजनक परिणाम मिलने वाले है। 

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 10

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि घरेलू और व्यावसायिक मामले आपके अपमान या दुख का कारण बन सकते हैं। प्रेम में आ रही परेशानियां अपने पार्टनर की केयर और प्यार से ही ठीक होंगी लेकिन ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करें। अपने पिता से मिली शिक्षा व ज्ञान का अब आपको फायदा होगा। नए सम्बन्ध के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके ग्रह-गोचर बदल रहे हैं और यह बदलाव आज के दिन को रोमांचक बना देगा।                          

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 15

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए किसी भी संघर्ष से छुटकारा पाना चुटकी बजाने जितना आसान है। नए परिवेश में ढलने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं और अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं। अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें। अंतरंग पल आपके रिश्तों को फ्रेश और जीवंत कर देंगे।             

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 4

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप एक अलग ही अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे जिससे आप अपने साथी का दिल जीत सकते हैं। अपने प्रयासों से आप कार्यस्थल और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें और ऋण, दुर्घटना आदि से बचें। आज का आपका दिन इत्र की तरह महकने वाला हैं क्योंकि आज आप अपने साथी के साथ एक कभी न भूलने वाली शाम गुजारेंगे।                        

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 6

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मनोरंजन, आनंद और आराम- आज आपका दिन इन्हीं तीन चीज़ों में निहित है। प्रेम संबंधों में आई समस्याओं को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि जल्द ही इन्हें सुलझा लें। आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। आपकी प्राथमिकता आपका परिवार और आपका जीवनसाथी रहेगा। रिश्ता केवल दिल से नहीं रूह से भी निभाया जाता है इसलिए अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो आज उसे दूर कर लें।                        

  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 8

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप दिल के मुद्दों को लेकर भावुक हैं और आपकी इस स्थिति का लोग गलत प्रयोग कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने और उनके स्नेह को पाने का मौका मिलेगा। इससे आपकी सारी चिंताएं, परेशानियां और कार्यभार कम हो सकता है। आज आप अपने कूल रवैये और प्यार भरी बातों से अपने दिलबर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे बस उनकी तारीफ़ करना न भूलें।                 

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 11

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि अपने लवर को नजरअंदाज न करें और उसके लिए कोई उपहार ज़रूर लें। यह छोटी छोटी चीज़ें ही प्यार गहरा बनाती हैं। पड़ोसियों के साथ तकरार हो सकती है। पैसे और प्यार में से आप आज पैसे को अधिक महत्व दे सकते है। हो सकता है कि आप कुछ मामलों को लेकर परेशान हों किंतु इनमें खास रिश्तों को शामिल न करें। दिल की बातों को दिल में रखने की बजाय आज साहस जुटा कर उन्हें बता ही दें।              

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 14

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें: सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।