1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल ने पूरी की 'डैडी' की शूटिंग

अर्जुन रामपाल ने पूरी की 'डैडी' की शूटिंग

 Published : Oct 06, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 03:54 pm IST

अर्जुन रामपाल पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म डैडी की शूटिंग में जुटे हुए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है।

arjun- India TV Hindi
arjun

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म डैडी की शूटिंग में जुटे हुए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। यह फिल्म कथित तौर पर गैंगस्टर अरुण गवली के जीवन पर आधारित है। अर्जुन ने बुधवार को फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "क्या यात्रा थी! मजेदार! 'डैडी' की टीम को धन्यवाद। 'डैडी' की शूटिंग खत्म। अब इसे देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा।"

इसे भी पढ़े:- मेघालय पहुंची 'रॉक ऑन 2' की टीम

यह फिल्म असीम अहलूवालिया के निर्देशन में बनी है। वह 2005 में 'जॉन एंड जेन' का निर्देशन भी कर चुके हैं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा अर्जुन 2 अन्य फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। वह 2012 आई फिल्म फिल्म 'कहानी' के सीक्वल में विद्या बालन के साथ अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

इसके अलावा, अर्जुन इन दिनों 2008 में आई फिल्म 'रॉक ऑन' के सीक्वल को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, पूरब कोहली, प्राची देसाई और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन