1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रेड्डी के हीरो विजय देवरकोंडा इस ब्राजिलियन मॉडल को कर रहे हैं डेट!

अर्जुन रेड्डी के हीरो विजय देवरकोंडा इस ब्राजिलियन मॉडल को कर रहे हैं डेट!

 Published : Jul 11, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 02:12 pm IST

विजय देवरकोंडा और इजाबेल का नाम साथ जुड़ रहा है।

 विजय देवरकोंडा- India TV Hindi
 विजय देवरकोंडा

मुंबई: अर्जुन रेड्डी में लीड रोल करने वाले साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर न्यूज में हैं। इस फिल्म में वो ब्राजिलियन मॉडल इजाबेल लिटे के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। इजाबेल ने विजय देवरकोंडा संग तस्वीर भी शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय और इजाबेल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

इजाबेल ने अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करके एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। इजाबेल ने लिखा- इस राउडी को अपना को-स्टार बनाकर मैं लकी महसूस कर रही हूं।

आपको बता दें, इजाबेल का नाम भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली से उनका अफेयर रह चुका है। इजाबेल ने भी यह बात एक्सेप्ट की थी कि उनका अफेयर विराट के साथ था। बाद में विराट ने साल 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी कर ली।

इजाबेल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इन्हें आप पुरानी जीन्स, सिक्सटीन और मिस्टर मजनू जैसी फिल्मों में भी देख चुके हैं। विजय के साथ इस फिल्म में वो उनकी वाइफ के रोल में नजर आ रही हैं।

इस फिल्म की शूटिंग अंतिम पड़ाव पर है। इसके अलावा विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड भी रिलीज होने वाली है। आज ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन भारत कामा कर रहे हैं और इस फिल्म में विजय के अपोजिट रश्मका मंडाना नजर आ रही हैं। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन