1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोरंजन दुनिया की दिलचस्प खबरें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग किया वर्कआउट, करिश्मा कपूर ने शेयर की करीना कपूर की तस्वीर

मनोरंजन दुनिया की दिलचस्प खबरें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग किया वर्कआउट, करिश्मा कपूर ने शेयर की करीना कपूर की तस्वीर

 Published : Jul 11, 2019 09:00 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 09:00 am IST

आज सोशल मीडिया पर कई चीजें वायरल हो रही हैं। आइए आपको बॉलीवुड की इन खास खबरों के बारे में बताते हैं।

Latest bollywood news- India TV Hindi
Latest bollywood news Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ किया वर्कआउट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार वेकेशन मनाने के साथ दोनों साथ में वर्कआउट कर रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ में वर्कआउट करने की वीडियो निक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ऑन स्क्रीन इस एक्ट्रेस के साथ कार्तिक आर्यन लगते हैं बेस्ट, अनन्या पांडे ने किया खुलासा

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों इन दिनों लखनऊ में हैं। कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने इम्तिाज अली की फिल्म आज कल की शूटिंग सारा अली खान के साथ खत्म की है।कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। इसी बीच अनन्या पांडे खुलासा किया है कि कार्तिक किस एक्ट्रेस के साथ ऑन स्क्रीन बेस्ट लगते हैं।

अनन्या पांडे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्हें कार्तिक आर्यन का पेयर किस एक्ट्रेस के साथ अच्छा लगता है। जिसका जवाब देते हु अनन्या ने कहा- मुझे लगता है वह सभी के साथ अच्छे लगते हैं। कार्तिक बहुत ही हैंडसम लड़का है।

करिश्मा कपूर ने शेयर की बहन करीना कपूर की शानदार तस्वीर

करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के लिए लंदन गई हुई हैं। फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। अंग्रेजी मीडियम में करीना एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। लंदन में शूटिंग करने की वजह से करीना की जगह उनकी बहन करिश्मा कपूर डांस रिएलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। करिश्मा ने करीना की एक शानदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर करीना कपूर की फोटो शेयर की है। इस फोटो में करीना ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- स्टनिंग।

Screenshot of karisma kapoor instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of karisma kapoor instagram story

प्रियंका चोपड़ा के बर्थ डे की तैयारियां हुईं शुरू, मां मधु चोपड़ा ने शेयर की बचपन की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा का बर्थ डे आने वाला है और लगता है इसकी तैयारिया अभी से शुरू हो गई हैं। प्रियंका का निक जोनस के साथ शादी के बाद यह पहला जन्मदिन होने वाला है तो इस बार कुछ खास तो जरुर होगा। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को उनके बर्थ डे का बेसब्री से इंतजार है। तभी उन्होंने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर प्रियंका की बचपन की फोटो शेयर की है।

प्रियंका 18 जुलाई कोअपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी। बर्थ डे से पहले ही उनकी मां ने फोटो शेयर करना शुरू कर दी हैं। मधु चोपड़ा ने प्रियंका के बर्थ डे की फोटो शेयर करते हुए लिखा- बर्थ डे बंप जल्द ही मिलने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन