1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से पहचान बनाने वाले अरशद वारसी के बारे में जाने कुछ खास बातें

Birthday Special: 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से पहचान बनाने वाले अरशद वारसी के बारे में जाने कुछ खास बातें

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Apr 19, 2019 10:03 am IST,  Updated : Apr 19, 2019 10:05 am IST

Birthday Special: अरशद वारसी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Birthday Special Arshad warsi- India TV Hindi
Birthday Special Arshad warsi

अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले अरशद वारसी(Arshad warsi) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरशद ने बॉलीवुड में कदम तो फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। मगर उन्हें पहचान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से मिली थी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है जिसके बाद उन्हें कामयाबी मिली है। आज अरशद वारसी के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को हुआ था। जब  वह 14 साल के थे तभी उनके माता-पिता का देहांत हो गया था।

14 साल की उम्र से ही अरशद ने संघर्ष शुरू कर दिया था। उसके बाद अपना गुजारा करने के लिए अरशद मुंबई की बसों में नेल पॉलिश और लिपस्टिक बेचा करते थे।

अरशद की पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के बैनर के तले बनी फिल्म तेरे मेरे सपने थी। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जिसके बाद अरशद तीन साल तक बेरोजगार हो गए थे।

बहुत ही कम लोगों का पता है कि अरशद वारसी एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं।

अरशद बेताबी, जानी दुश्मन, हलचल, मैंने प्यार क्यों किया जैसी कई फिल्मों में काम किया है। मगर उन्हें पहचान मुन्नाभाई एमबीबीएस से मिली थी।

मुन्नाभाई के बाद से अरशद वारसी की बॉलीवुड में वापसी हो गई। जिसके बाद वह गोलमाल, टोटल धमाल के सीक्वल में भी नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वह धमाल सीरीज की फिल्म टोटल धमाल में नजर आए थे।

अरशद वारसी के दो बच्चें हैं। अरशद और मारिया की मुलाकात कॉलेड फेस्टिवल में हुई थी। बाद में दोनों को प्यार हो गया और 1999 में वेलेंटाइन डे के दिन दोनों ने शादी कर ली।

Also Read:

मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर साथ में कर रही हैं पार्टी, शेयर की फोटोज

आनंद आहूजा ने बांधे पत्नी सोनम कपूर के जूतों के लेस, फोटोज हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन