1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आनंद आहूजा ने बांधे पत्नी सोनम कपूर के जूतों के लेस, फोटोज हुई वायरल

आनंद आहूजा ने बांधे पत्नी सोनम कपूर के जूतों के लेस, फोटोज हुई वायरल

 Published : Apr 19, 2019 07:22 am IST,  Updated : Apr 19, 2019 07:41 am IST

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें आनंद आहूजा सोनम के शूज के लेस बांधते नजर आ रहे हैं।

Sonam kapoor and anand ahuja- India TV Hindi
Sonam kapoor and anand ahuja

सोनम कपूर(Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा(Anand Ahuja) बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक हैं। आनंद बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं फिर भी पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने से पीछे नहीं हटते हैं। उनकी शेयर की हुई फोटोज बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। हाल ही में सोनम और आनंद मुंबई में एक ब्रैंड के लॉन्च पर गए थे। इस इवेंट में सोनम अपने लिए एक शूज का पेयर लेना चाहती थी। जिसे ट्राय करने के लिए आनंद अपने घुटनों पर बैठ गए और सोनम के जूतों के लेस बांधने लगे। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।

viral photo of sonam kapoor and anand ahuja
viral photo of sonam kapoor and anand ahuja

viral photo of sonam kapoor and anand ahuja
viral photo of sonam kapoor and anand ahuja

वायरल हो रही फोटो से लोगों के पॉजिटिव कमेंट ही मिल रहे हैं। कई लोग सोनम की सही पार्टनर चुनने के लिए तारीफ कर रहे हैं।  बहुत से लोग आनंद आहूजा की पत्नी के लिए इतना प्यार देखकर तारीफ कर रहे हैं।

Reaction of fans on viral photo of sonam kapoor and anand ahuja
Image Source : INSTAGRAMReaction of fans on viral photo of sonam kapoor and anand ahuja

viral photo of sonam kapoor and anand ahuja
viral photo of sonam kapoor and anand ahuja

viral photo of sonam kapoor and anand ahuja
viral photo of sonam kapoor and anand ahuja

यह पहली बार नहीं है कि आनंद आहूजा ने लोगों का दिल जीता है। वह कई बार एयरपोर्ट पर कैमरे के सामने मुंह बुनाते नजर आए हैं जब उनकी पत्नी फोटो क्लिक करा रही होती हैं।

आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते साल मई में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान सभी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 'दबंग 3' की आज मुंबई में शूटिंग करेंगे शुरू

आलोकनाथ संग काम करने पर तनुश्री द्वारा लगाए आरोपों पर बोले अजय देवगन, 'हालात मेरे बस में नहीं थे'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन