मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) अपनी एक्टिंग के साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर 'चंद्रयान 2' से संबंधित एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान का मजाक उड़ाया गया है।
Related Stories
अरशद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुछ लोग एक रॉकेट के डिजाइन के गुब्बारे को हवा में उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है। वहीं, कुछ लोग इसे बांग्लादेश का बता रहे हैं।
'मुन्नाभाई' सीरीज के एक्टर अरशद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि पाकिस्तान ने भी एक रॉकेट लॉन्च किया है।' इसके बाद ट्विटर पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि, कुछ पाकिस्तानी फैंस ने अरशद को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अरशद जल्द ही 'पागलपंती' में दिखाई देंगे, जिसमें अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा जैसे कलाकार भी हैं।
Also Read:
आमिर खान ने बदला अपना फैसला, गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में करेंगे काम
...जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से रो पड़े थे निक जोनस, जानें क्या है वजह