1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस के घर से निकलते ही अर्शी ख़ान के हाथ लगा बंपर ऑफर

बिग बॉस के घर से निकलते ही अर्शी ख़ान के हाथ लगा बंपर ऑफर

 Published : Jan 04, 2018 02:14 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 02:14 pm IST

अर्शी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सनी लियोनी के बाद वो भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली बन गई हैं।

Arshi Khan- Bigg Boss 11- India TV Hindi
Arshi Khan- Bigg Boss 11

नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 के फिनाले में अब सिर्फ दो हफ्ते रह गए हैं। लेकिन जो प्रतियोगी घर से बाहर निकले हैं वो भी सेलिब्रिटी बन चुके हैं। पहले सपना चौधरी को बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला। अब जो खबरें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक अर्शी खान को भी बॉलीवुड से ऑफर मिला है।

बिग बॉस का हर सीजन कंटेस्टेंट्स के लिए टीवी और बॉलीवुड में दरवाजे खोलने वाला साबित होता है। इससे पहले नितिभा कौल को मॉडलिंग का ऑफर मिला था और मनवीर गुर्जर को ‘खतरों के खिलाड़ी’ रियलिटी शो का हिस्सा बनने का मौका मिला था।

अर्शी खान के मैनेजर और पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोज ने अर्शी खान के बॉलीवुड में एंट्री की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, ''अर्शी खान ने बॉलीवुड की फिल्म साइन कर ली है. अभी हम उस फिल्म के बारे में नहीं बता सकते हैं।'' हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि अर्शी किस फिल्म में और किसके साथ नज़र आएंगे।

बता दें कि अर्शी खान बिग बॉस सीजन 11 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट थीं। अर्शी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सनी लियोनी के बाद वो भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली बन गई हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन