Aryan Khan Drugs Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक बड़ी राहत देते हुए क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत दे दी है। आर्यन के अलावा हाईकोर्ट ने अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है, जिन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा एक क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी के दौरान की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। न्यायमूर्ति एन. डब्ल्यू. सांब्रे ने तीनों को जमानत दी। अदालत शुक्रवार को इस मामले में विस्तृत आदेश पारित करेगी। एक बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि खान, मर्चेंट और धमेचा अदालत के आदेश प्राप्त होने तक जेलों से बाहर नहीं निकलेंगे।
आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा- बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन को जमानत दी। कल या परसो तक आर्यन जेल से बाहर आ जाएंगे।
आर्यन खान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। क्रूज ड्रग्स केस में 21 दिन बाद शाहरुख खान के बेटे को जमानत मिली है।
मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में कहा- 'साजिश साबित करने के लिए कोई तथ्य मौजूद नहीं है।'
एनसीबी की दलील पूरी हो गई है। अब आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी हाईकोर्ट में अपना पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने कहा- मानव और गाबा की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? उन्होंने ही आर्यन को क्रूज पर इनवाइट किया था। आर्यन खान ने कोई साजिश नहीं की है।
अनिल सिंह क्रूज ड्रग्स केस एनसीबी की चार्ट का जिक्र कर रहे हैं। आरोपियों के क्रम गिना रहे हैं। अनिल सिंह ने कोर्ट में कहा कि जब यह मामला एनसीबी लेकर आई, तब मैंने कहा था कि कम से कम 2 अक्टूबर को तो छोड़ देना चाहिए था।
जज सम्बरे-आपने सेक्शन 37 क्यों लगाया??
अनिल सिंह- 28 और 29 लगाया, इसलिए सेक्शन 37 लगाया गया।
अनिल सिंह ने कहा, 'अरबाज़ के जूते में से ज़िप पैकेट में चरस मिला था। जब एनसीबी ऑफिसर ने अरबाज़ से पूछा तो उसने बताया कि वो चरस लेकर आया था और आर्यन से कहा था क्रूज़ पर 'ब्लास्ट' करेंगे।
अनिल सिंह सुप्रीम कोर्ट के एनडीपीएस एक्ट को लेकर लिए गए फैसले का हवाला दे रहे हैं कि किस तरह ड्रग्स डीलिंग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने इसे जघन्य अपराध होने की तल्ख टिप्पणी की है।
अनिल सिंह ने कहा, 'एनडीपीसी के इस तरह के कॉन्सपिरेसी मामले में जमानत देना ज़रूरी नहीं है।'
(रिपोर्ट: अतुल सिंह)
समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिलती है। गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस को 3 दिन का नोटिस देना होगा।
अनिल सिंह ने रिया और शौविक चक्रवर्ती मामले का हवाला दिया कि दोनों को इस सेक्शन में ज़मानत नहीं मिली थी। इसलिए आर्यन को भी नहीं मिलनी चाहिए। इस मामले में सेक्शन 28 लगाया है, क्योंकि आर्यन इस पूरी षड्यंत्र का हिस्सा थे।
NCB के वकील ने कहा - अरबाज और आर्यन बचपन के दोस्त हैं। क्रूज पार्टी से पहले दोनों आर्यन के घर से निकले। ड्रग्स को लेकर कमर्शियल क्वांटिटी में डील हो रही थी।
एनसीबी के वकील ने कहा- 'आर्यन बड़ी मात्रा में ड्रग्स लेते रहे हैं। इस केस में आर्यन साजिश का हिस्सा।'
बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन की बेल पर सुनवाई शुरू हो गई है। एनसीबी के वकील कोर्ट में दलील दे रहे हैं। एनसीबी ने कहा कि आर्यन पिछले कई साल से ड्रग्स ले रहे हैं। वो कई ड्रग पेडलर्स के संपर्क में हैं।
वकील अमित देसाई, ASG अनिल सिंह और आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी कोर्ट रूम नंबर 28 में मौजूद हैं।
(रिपोर्ट: अतुल सिंह)
महाराष्ट्र जलगांव के मनीष भंगले ने आर्यन ड्रग चैट केस में किया सनसनीखेज दावा
महाराष्ट्र जलगांव के मनीष भंगले के आर्यन चैट और पूजा डडलानी के मोबाइल हैक करने की शिकायत को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट कनिष्क जयंत ने मुंबई सीपी हेमंत नगराले को खत लिखा है। साथ ही इस मामले में किरण गोसावी, शैलेश चौधरी, आलोक जैन और सैम डिसूज़ा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
मनीष भंगले के मुताबिक, "मुझसे 6 अक्टूबर को शैलेश चौधरी और आलोक जैन नाम के दो लोगों ने जलगांव में मुलाकात की। उन्होंने मुझे तीन काम बोला, जिसमें से उनके पास के 8-10 नंबर का सीडीआर निकालना था, जिसमें से एक नंबर पूजा डडलानी के नाम से सेव था। दूसरा काम था, जिसमे मुझे बोला कुछ व्हाट्सअप चैट के बैकअप थे। उसमें उनके हिसाब से कुछ एडिट करना था। उस चैट में एक चैट में आर्यन खान चैट लिखा हुआ था। तीसरा काम प्रभाकर साइल के नाम से एक फर्जी सिमकार्ड निकालना था। 6 अक्टूबर तक नहीं पता था प्रभाकर कौन है। इस काम के लिए उन्होंने मुझे 5 लाख रुपये देने को कहा और ज़बरदस्ती मुझे 10 हज़ार देने लगे। मैंने मना किया कहा मैं ऐसे अवैध काम नहीं करता। जाते समय उन्होंने मुझे एक नंबर शेयर किया और उस पर मुझे डिटेल भेजने और कॉल करने को कहा। साथ ही कहा कि मुंबई में मेरे लिए बहुत काम है। हमारे पास नेशनल लेवल के अधिकारी और नेता हैं। बहुत काम है। तुम्हारी लाइफ बन जाएगी। दो दिन पहले मैंने टीवी पर प्रभाकर साइल को देखा तो मुझे लगा कि अगर मैंने यह काम नहीं किया तो यह लोग किसी और से यह काम करवाएंगे। ऐसे में प्रभाकर की जान को भी खतरा हो सकता है। साथ ही आर्यन के चैट से भी छेड़छाड़ हो सकता है। इसलिए मैंने इसको लेकर एक खत मुंबई कमिश्नर, महाराष्ट्र के गृहमंत्री समेत अमित शाह को लिखा।
(रिपोर्ट: अतुल)
NCB विजिलेंस टीम ने कल NCB के सिपाही समीर सालेकर का बयान दर्ज किया। समीर सालेकर के बयान इसलिए अहम थे क्योकि पंच यानी गवाह और सबसे मुख्य किरदार प्रभाकर सैल ने अपने एफिडेविट में आरोप लगाए थे कि NCB के इस कर्मचारी ने ही उससे चार कोरे कागज पर साइन करवाए थे।
इसके अलावा फ्लेचर पटेल के बयान भी NCB विजिलेंस टीम ने दर्ज किये हैं, जिन पर नवाब मालिक ने आरोप लगाए थे। हालांकि, फ्लेचर पटेल न तो NCB का पंच यानी गवाह है और न ही 94 क्राइम नंबर यानी ड्र्ग्स क्रूज केस की फाइल नंबर से जुड़ा है।
आज NCB की विजिलेंस टीम NCB के इंस्पेक्टर आशीष रंजन प्रसाद के बयान दर्ज कर रही है, जोकि वानखेड़े की टीम से हैं।
रिपोर्ट- अतुल
समीर वानखेड़े पर मुंबई पुलिस की SIT
एनसीबी के आशीष रंजन प्रसाद से भी होगी आज पूछताछ, विजलेंस टीम अपने अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। आपको बता दें, आशीष रंजन प्रसाद भी उस टीम में शामिल थे जिन्होंने क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।
एनसीबी को पार्टी की जानकारी देने वाले और छापेमारी के दौरान गवाह रहे बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली को आज पूछताछ के लिए समन किया है। प्रभाकर सैल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जारी किया पहला समन, मुंबई पुलिस की 4 सदस्यीय टीम समीर वानखेड़े पर लगे रिश्वत के आरोपों की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- राजेश
जिस बीजेपी कार्यकर्ता ने एनसीबी को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी की सूचना दी थी, जिसके बाद आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था, उसे मुंबई पुलिस ने तलब किया है।
रिपोर्ट- राजेश
मैं किसी पर उंगली नहीं उठाऊंगा लेकिन महाराष्ट्र एक सुरक्षित राज्य है। यहां सभी सुरक्षित हैं। ऐसा लगता है कि अगर लोगों को इस तरह सुरक्षा दी जाती है तो केंद्र के पास बहुत सारे सुरक्षा बल हैं। उन्हें (बलों) को कश्मीर, अरुणाचल भेजना चाहिए: संजय राउत, शिवसेना नेता
जांच होनी है। ऐसा नहीं है कि अगर किसी के पास जेड प्लस सुरक्षा है तो पूछताछ नहीं की जाती है। जो लोग महाराष्ट्र सरकार पर उंगली उठाते हैं, उन्हें जेड प्लस सुरक्षा के साथ सम्मानित किया जाता है। आपने देखा होगा कि उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाती है: संजय राउत, शिवसेना
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुणे और मुंबई सहित महाराष्ट्र में कई जगहों पर तलाशी ली। महाराष्ट्र में अभी भी ईडी की छापेमारी जारी है।
रिपोर्ट- अतुल भाटिया
NCB विजलेंस चीफ ज्ञानेश्वर सिंह समीर वानखेड़े से जुड़े मामले की जांच के लिए सीआरपीएफ कैंप पहुंचे।
रिपोर्ट- अतुल
क्रूज़ ड्रग्स केस की जांच से जुड़े एनसीबी के एक और अफ़सर आशीष रंजन प्रसाद से पूछताछ करेगी विजिलेंस टीम।
NCB की विजलेंस टीम जिन गवाहों के बयान आज दर्ज करेगी उसमें बाहरी लोगों के अलावा कुछ NCB के अधिकारी भी शामिल हैं। कल भी NCB की टीम ने समीर वानखेड़े के अलावा 2 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे।
केपी गोसावी पर 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला पुणे के फ़ारसखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। 13 ऑक्टूबर को केपी गोसावी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ।
मुंबई पुलिस के चार अधिकारी एनसीबी और नवाब मलिक के खिलाफ मुंबई पुलिस में दर्ज शिकायतों की जांच करेंगे। सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद खेतले, पुलिस निरीक्षक अजय सावंत, सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत करकर और पुलिस उप निरीक्षक प्रकाश गवली जांच करेंगे।
अपर पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत पर्यवेक्षक होंगे जबकि पुलिस उपायुक्त हेमराज सिंह राजपूत सहायक पर्यवेक्षक होंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था विश्वास नागरे पाटिल ने आदेश जारी किया है। इस जांच के लिए मुंबई पुलिस बल के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। विशेष जांच दल गठित किया गया है।
रिपोर्ट- सचिन
NCB की विजिलेंस टीम CRPF कैम्प में आज जांच के कुछ सदस्यों और केस से जुड़े गवाहों (पंचों) के बयान दर्ज करेगी, वानखेड़े को आज पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। वानखेड़े से कल साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की गई थी, जहां 7 पेज पर वानखेड़े ने अपने लिखित बयान विजिलेंस टीम को दिए थे।
अतुल भाटिया
किरण गोसावी को पुणे क्राइम ब्रांच की एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने देर रात गिरफ्तार किया। 2018 से पुणे पुलिस कर रही थी गोसावी की तलाश। चिन्मय देशमुख ने किरण गोसावी के खिलाफ शिकायत की थी। मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का आरोप किरण गोसावी पर लगा था। किरण गोसावी के कल से पुणे के आस पास होने की जानकारी पुलिस को थी। आज कोर्ट में किरण गोसावी को पेश कर सकते हैं।
आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई रहेगी।
संपादक की पसंद