1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शर्मनाक राजनीति, युवा जीवन के साथ खेल रहे हैं वो': आर्यन खान केस पर रवीना टंडन का ट्वीट

'शर्मनाक राजनीति, युवा जीवन के साथ खेल रहे हैं वो': आर्यन खान केस पर रवीना टंडन का ट्वीट

 Published : Oct 08, 2021 11:18 am IST,  Updated : Oct 08, 2021 01:57 pm IST

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। इससे पहले कई जानी-मानी हस्तियों ने उनका समर्थन किया है।

aryan khan raveena tandon somy ali mumbai cruise drug case latest news - India TV Hindi
आर्यन खान ड्रग्स केस  Image Source : INSTA

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान मामले में अभिनेत्री रवीना टंडन और सोमी अली ने अपना रिएक्शन दिया है। रवीना ने आर्यन का खुलेआम सपोर्ट करते हुए कहा है कि एक युवा जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं, सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि आर्यन ने कुछ गलत नहीं किया है और उसे न्याय जरूर मिलेगा।  

रवीना टंडन ने ट्वीट किया, 'शर्मनाक राजनीति की जा रही है। एक युवा जीवन और उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दिल दहला देने वाला है।'

आर्यन खान को 'ग्लैमर का तड़का लगाने' के लिए क्रूज पर बुलाया गया था: वकील

किस बच्चे ने ड्रग्स के साथ प्रयोग नहीं किया है? इस बच्चे को घर जाने दो। वेश्यावृत्ति के समान नशीले पदार्थ कभी खत्म नहीं होंगे, इसलिए दोनों को अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए। कोई भी संत नहीं है। मेरी दुआएं शाहरुख और गौरी के साथ हैं। आर्यन, आपने कुछ भी गलत नहीं किया है। आपको न्याय मिलेगा। 

गौरतलब है कि 23 वर्षीय आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सात अन्य लोगों के साथ ड्रग्स के सेवन, बिक्री और खरीद के आरोप में गिरफ्तार किया है। आर्यन को एक लक्जरी क्रूज लाइनर पर एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन