1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशुतोष राणा पत्नी रेणुका शहाणे से किस बात को सुनने के लिए कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

आशुतोष राणा पत्नी रेणुका शहाणे से किस बात को सुनने के लिए कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

 Published : Dec 26, 2017 07:37 am IST,  Updated : Dec 26, 2017 07:55 am IST

आशुतोष राणा हिन्दी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में लगभग हर तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन अब भी आशुतोष राणा...

ashutosh- India TV Hindi
ashutosh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा हिन्दी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में लगभग हर तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन अब भी आशुतोष राणा एक खास फिल्म में काम करना चाहते हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की है करते हुए कहा है कि वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ फिल्मों में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं और वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म की निर्देशक रेणुका हों।

आशुतोष ने कहा, "मैं रेणुका की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं। वह बेहतरीन निर्देशक, अभिनेत्री, पटकथा लेखक और संवाद लेखक हैं। वह पटकथाएं तैयार कर रही हैं। मैं उस समय का इंतजार कर रहा हूं जब वह एक्शन और कट कहेंगी क्यूंकि मैं जानता हूं कि वह एक अभिनेता के तौर पर मेरा अच्छे से इस्तेमाल कर सकती हैं।"

फिल्म की शूटिंग के बारे में उन्होंने कहा, "यह शौर्यमन (बेटे) की 10वीं की परीक्षा के बाद शुरू होगी। शायद, फरवरी या मार्च के बाद। ये फीचर फिल्में होंगी। रेणुका ने दो-तीन पटकथाएं लिखी हैं। एक लघु फिल्म भी है जो अभी लेखन की प्रक्रिया में है। सभी का विषय अलग होगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन