1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असिन ने पहली बार शेयर की बेटी की फोटो, ऐसे मनाया पहला जन्मदिन

असिन ने पहली बार शेयर की बेटी की फोटो, ऐसे मनाया पहला जन्मदिन

 Published : Oct 26, 2018 06:52 am IST,  Updated : Oct 26, 2018 06:55 am IST

'गजनी' एक्ट्रेस असिन ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Asin husband Rahul Sharma and her daughter- India TV Hindi
Asin husband Rahul Sharma and her daughter Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'गजनी' एक्ट्रेस असिन ने जनवरी 2016 में राहुल शर्मा से शादी की थी। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। असिन और राहुल दोनों अपनी जिंदगी को बहुत प्राइवेट रखना चाहते हैं इसलिए असिन के सोशल मीडिया पर होने के बावजूद उन्होंने आज तक अपनी बेटी की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की थी, लेकिन 24 अक्टूबर को अपनी बेटी के पहले बर्थडे पर उन्होंने बेटी और बर्थडे पार्टी की तस्वीर शेयर की।

असिन ने सबको अपनी बेटी का नाम भी बताया। उनकी बेटी का नाम आरिन है। असिन और राहुल ने बेटी के लिए पिंक थीम बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। आरिन ने पिंक ड्रेस पहना था।

Arin
Arin

Arin
Arin

Arin birthday bash
Arin birthday bash

Arin
Arin

Rahul Sharma and Arin
Rahul Sharma and Arin

Arin
Arin

Arin birthday cake
Arin birthday cake

राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की। एक आरिन के जन्म के समय की और एक बर्थडे पार्टी की। उन्होंने लिखा- ''एक साल पहले एक सुंदर, चमकीली आंखों वाली, छोटी एंजल ने इस दुनिया में कदम रखा था। वह अभी 1 साल की हो गई है। समय कितनी जल्दी बीतता है। हैप्पी बर्थडे आरिन, मेरी बेटी। आप इतनी जल्दी क्यों बड़ी हो गईं? पहला जन्मदिन मुबारक हो।''

पिछले साल अक्टूबर में असिन और राहुल ने साझा बयान जारी कर कहा था- ''हम यह बता कर बहुत खुश हैं कि आज हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। पिछले 9 महीने हम दोनों के लिए ही बहुत स्पेशल और एक्साइटिंग रहे हैं। हम अपने शुभचिंतकों और हमारी यात्रा में हमारा साथ और प्यार देने वाले सभी का शुक्रिया अदा करते हैं।''

असिन की लास्ट रिलीज फिल्म 'ऑल इज वेल' थी, जिसमें वह अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ 'गजनी', सलमान खान के साथ 'रेडी', सलमान और अजय देवगन के साथ 'लंदन ड्रीम्स', अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ी 786', अभिषेक के साथ 'बोल बच्चन', मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 2' की है।

Also Read:

Baazaar Movie Review: पैसा, पॉवर और स्टॉक मार्केट की कहानी में है संस्पेंस और थ्रिलर, बाज़ार चालू छे!

Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding: लेक कोमो में ही होगी शादी, बॉलीवुड से 4 मेहमान होंगे शामिल

Bigg Boss 12 के कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन