1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने लंबे समय बाद स्टेज पर किया परफॉर्म, सामने आई तस्वीर

टाइगर श्रॉफ ने लंबे समय बाद स्टेज पर किया परफॉर्म, सामने आई तस्वीर

 Published : Nov 23, 2020 07:57 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 08:04 pm IST

टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर 'बागी' अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें टाइगर कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

TIGER SHROFF- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ ने लंबे समय बाद स्टेज पर किया परफॉर्म Image Source : INSTAGRAM- TIGER SHROFF

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ  ने हाल ही में एक स्टेज शो में परफॉर्म किया। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने इस परफॉर्मेंस की तस्वीर शेयर की है। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर 'बागी' अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें टाइगर कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर की तस्वीर को शेयर करते हुए आयशा ने लिखा, "जल्द ही कुछ सुपर स्पेशल आने वाला है।"

टाइगर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर शेयर की और लिखा, "हैलो स्टेज .. जल्द आ रहा।"

INSTAGRAM- TIGER SHROFF
Image Source : INSTAGRAM- TIGER SHROFFटाइगर श्रॉफ

टाइगर ने स्टेज से एक नई तस्वीर शेयर भी की है-

टाइगर अब फिल्म 'गणपत' में दिखाई देंगे। यह एक्शन फिल्म महामारी के बाद की डायस्टोपियन युग के बारे में बताती है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2021 में शुरू होगी। हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह इसका अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता चार बार में सिर्फ एक बार इसे सही से कर पाने में सक्षम होते हैं, जिसे लेकर कैप्शन में वह लिखते हैं, "आपको पता होना चाहिए कि आपमें जंग लग गया है, जब आप अपने पसंदीदा मूव को चार में से एक बार सही से कर पाते हैं। हैशटैगनीडएबिगरटार्गेट।"

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया फिल्म 'गणपत' का फर्स्ट लुक, दमदार लुक में आए नजर

टाइगर समय-समय पर अपने मार्शल आर्ट प्रैटिक्स और जिम वर्कआउट के वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अभिनय की बात करें, तो हाल ही में उनकी एक फिल्म 'गनपत' का ऐलान किया गया। यह एक्शन फिल्म महामारी के बाद की दुनिया पर बन रही है। निर्देशन विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग साल 2021 से होगी।

इसके अलावा, टाइगर अब जल्द ही एक्शन ड्रामा 'बागी 4' और अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' के सीक्वेल की भी शूटिंग शुरू करेंगे।

(इनपुट -आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन