1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना काल में खुद को फिट रखने के लिए आयुष्मान खुराना कर रहे हैं ये काम

कोरोना काल में खुद को फिट रखने के लिए आयुष्मान खुराना कर रहे हैं ये काम

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 02:08 pm IST

आयुष्मान चाहते हैं कि जल्द से जल्द सेट पर लौटें और अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स का काम शुरू करें।

कोरोना काल में खुद को यूं फिट रख रहे हैं आयुष्मान खुराना- India TV Hindi
कोरोना काल में खुद को यूं फिट रख रहे हैं आयुष्मान खुराना Image Source : INSTAGRAM: @AYUSHMANNK

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना महामारी के दौरान सुपर फिट रहने के लिए साइकलिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा से साइकिल चलाने के जबरदस्त शौकीन रहे हैं। आयुष्मान ने कहा, "इस समय फिटनेस बनाए रखना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिसके कारण ही हम आज संकट में हैं। फिट रहने के लिए हमें अपना तरीका खोजना चाहिए। अभी चंडीगढ़ में मैं अपने परिवार और माता-पिता के साथ समय बिता रहा हूं और यहां साइकलिंग भी कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने पूरे जीवन में साइकिल चलाने का शौकीन रहा हूं। काम के कारण मैं इसे समय नहीं पा देता था लेकिन अब दे रहा हूं। इससे न केवल मुझे फिट रहने में मदद मिल रही है, बल्कि अकेले में भविष्य की विभिन्न योजनाओं पर विचार करने का समय भी मिल रहा है।"

हालांकि, आयुष्मान चाहते हैं कि जल्द से जल्द सेट पर लौटें और अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स का काम शुरू करें।

आयुष्मान ने कहा, "मैं सेट पर लौटने का और इंतजार नहीं कर सकता। सेट से गायब हुए काफी समय हो गया है। जैसे ही प्रोडक्शन टीमें सुरक्षित तरीके से काम शुरू करने का पता लगाती हैं, मैं तुरंत शूटिंग शुरू करूंगा।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन