1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना अपने वाइल्ड लाइफ के पैशन को फॉलो कर रहे हैं

आयुष्मान खुराना अपने वाइल्ड लाइफ के पैशन को फॉलो कर रहे हैं

 Published : Jan 29, 2021 06:15 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 06:15 pm IST

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लेने वाले अभिनेता का कहना है कि वाइल्ड लाइफ को लेकर वह हमेशा से ही उत्साही रहे हैं।

ayushmann khurrana- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना  Image Source : INSTA- AYUSHMANN KHURRANA

मुंबई: आयुष्मान खुराना फिलहाल नॉर्थ ईस्ट में फिल्मकार अनुभव सिन्हा की एक शीर्षविहीन स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लेने वाले अभिनेता का कहना है कि वाइल्ड लाइफ को लेकर वह हमेशा से ही उत्साही रहे हैं।

आयुष्मान ने कहा, "वाइल्ड लाइफ को लेकर मैं हमेशा से ही उत्साही रहा हूं और मुझे सफारी पर जाना भी काफी अच्छा लगता है। मैं काजीरंगा नेशनल पार्क में गया हूं और वह मेरा बेस्ट टाइम था। गैंडों को देखकर वक्त बिताना मुझे बहुत अच्छा लगा।"

अब भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं सपना चौधरी, निरहुआ के साथ दिखेंगी

उन्होंने यह भी कहा, "मैं इससे पहले मुदुमलाई वाइल्ड सैंचुरी में भी जा चुका हूं और वहां भी मुझे गजब का एहसास हुआ है और काजीरंगा में आने के बाद मुझे यह मानना पड़ेगा कि आने वाले समय में वाइल्ड लाइफ के लिए अपने पैशन को लेकर मैं कुछ करना चाहूंगा और अच्छी-अच्छी यादें बनाना चाहूंगा, जो जिंदगी भर साथ रहें।"

Watch: 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया सपना चौधरी का ये धमाकेदार Video, 'लत लग गई' गाने पर किया डांस 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन